रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद(सैय्यद) अम्बेडकरनगर। प्रेस क्लब जनपद अम्बेडकरनगर के वर्ष 2026 के चुनाव ने पूरी तरह चुनावी रंग पकड़ लिया है। विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद
30 जून मंगलवार शाम 4:00 बजे प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई थी। सूची जारी होते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सभी प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में सक्रिय हो गए हैं।
इस बार का चुनाव कई मायनों में बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। सबसे अधिक मुकाबला सचिव पद पर देखने को मिल रहा है, जहां 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जबकि इस पद पर केवल 3 सदस्यों का चयन होना है।
अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला
अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं” शैलेंद्र तिवारी, काज़िम हुसैन फ़ैज़ी, कार्तिकेय द्विवेदी” हालांकि, अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों में शैलेंद्र तिवारी को सबसे मजबूत दावेदारों में माना जा रहा है। वर्षों से अध्यक्ष पद पर उनकी सक्रिय उपस्थिति और
संगठन में मजबूत पकड़ को देखते हुए चुनावी चर्चाओं में उन्हें बढ़त हासिल होने की बात कही जा रही है। यही वजह है कि उनके एक बार फिर विजयी होने की संभावनाओं को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, अंतिम फैसला मतदान और मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा।
महासचिव पद के प्रत्याशी —
अहमद मेहंदी, वेद पाठक, प्रवीण उपाध्याय, अजय उपाध्याय” हालांकि महासचिव पद की दौड़ में सबसे मजबूत दावेदारों में अहमद मेहंदी का नाम प्रमुखता से चर्चा में है।
कई बार जीत दर्ज कर चुके अहमद मेहंदी की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें इस बार भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, वेद पाठक के चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला पहले की अपेक्षा अधिक रोचक और कड़ा होने की संभावना है।
उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी —
संजय कुमार यादव, पंकज शुक्ला, कमर हसनैन, बृजेंद्र वीर सिंह, ज्ञान प्रकाश पाठक, सोनू सिंह उर्फ राजवंत सिंह, बहरहाल, उपाध्यक्ष पद के सभी छह प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर मजबूत माने जा रहे हैं और कोई भी किसी से कम नहीं है।
इस बार इस पद के लिए कुल छह उम्मीदवार पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में हैं। चुनावी चर्चाओं में अलग-अलग दावे और कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल किसी एक प्रत्याशी के पक्ष में स्पष्ट बढ़त की बात सामने नहीं आई है। ऐसे में वास्तविक तस्वीर मतदान और मतगणना के बाद ही सामने आएगी।
सचिव पद के प्रत्याशी —
आदित्य नारायण त्रिपाठी, नृपेंद्र सिंह श्रीवास्तव,विवेक सिंह, गौरव पांडेय, दीपक वर्मा, उमाशंकर तिवारी, सुनील शर्मा, अनुप कुमार तिवारी,
हालांकि, सचिव पद पर इस बार सबसे अधिक प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की है। चुनावी चर्चाओं के बीच कुछ प्रत्याशियों को अपेक्षाकृत मजबूत माना जा रहा है,
जिनमें पुराने और नए दोनों चेहरे शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, न्यूज़ टेन प्लस पोर्टल किसी भी प्रत्याशी का नाम सार्वजनिक रूप से नहीं बता रहा है। इस पद पर तीन प्रतिनिधियों का चयन होना है, लेकिन अंतिम तस्वीर मतदान और मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी —-
नरसिंह नारायण मिश्रा, अमरनाथ तिवारी, अनील उपाध्याय, इन सभी प्रत्याशियों को मजबूत दावेदार माना जा रहा है लेकिन किसकी किस्मत का ताला खुलेगा यह समय आने पर पता चल सकेगा!
संगठन मंत्री पद के प्रत्याशी —-
रमाकांत पांडेय, प्रमोद कुमार वर्मा, इन प्रत्याशियों में सबसे अधिक मजबूत रामाकांत पांडेय को माने जाने की चर्चा कि जा रही लेकिन कहीं न कही कुछ लोगों का दिमाग बदलाव कि और केंद्रित है इसलिए चुनावी लड़ाई कांटे की मानी जा रही इसलिए मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा!
जहां मात्र एक पद एडिटर जिस पर किसी का ध्यान नही था लेकिन जिस तरह से हर खबर पर सूचना न्यूज़ की पैनी नज़र होती है ठीक उसी तरह से सूचना न्यूज़ एडिटर फक़रे आलम खान की नज़र एडिटर पद पर नज़र थी और उन्हें कामयाबी मिली!
और उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर बजाड़ी, मार दी और वे निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए क्योंकि उस पद पर सिर्फ उन्हीं का नामांकन पत्र दाखिल था” कहते हैं किस्मत ने उनका खुलकर समर्थन किया और वे निर्विरोध चुन लिए गए!
वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 18 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 11 सदस्यों का चयन किया जाना है।
चुनावी मैदान में उतरे सभी प्रत्याशी पत्रकारों के हितों की रक्षा, और सुरक्षा के साथ प्रेस क्लब को अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने, एवं पत्रकारों के सम्मान, तथा संगठन के विकास को लेकर अपने-अपने दृष्टिकोण और योजनाएं प्रस्तुत कर रहे हैं।
सबसे अधिक चर्चा अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर है। एक ओर वर्षों से लगातार अध्यक्ष पद पर बने रहे शैलेंद्र तिवारी के द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और उपलब्धियों को आधार बनाकर समर्थन मांग जा रहा हैं,
जाहिर सी बात है विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी सरकार द्वारा दी गई उपलब्धियां गिनाईं जाती रही है और चुनाव जीता भी जा रहा!
वहीं अन्य दोनों प्रत्याशी संगठन में नए दृष्टिकोण, बेहतर सुविधाओं, पत्रकार हितों की मजबूती तथा सक्रिय नेतृत्व का वादा कर रहे हैं।
जानकारों और पत्रकारों के बीच यह भी चर्चा का विषय है कि वर्तमान अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी के प्रयासों से प्रेस क्लब भवन के पुनर्निर्माण के लिए एक करोड़ 36 लाख प्लस, यानी लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के आसपास की स्वीकृति मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन स्तर से धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है, जिसके बाद निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (PWD) को सौंपी गई। इसे प्रेस क्लब के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है, लेकिन कहीं न कहीं कुछ लोगों का ध्यान बदलाव पर भी टिका है, —-
हालांकि चुनाव का अंतिम फैसला मतदान और मतगणना के बाद ही होगा। जहां आज 03 जुलाई है चुनाव में सिर्फ आज और कल का दिन बचा हुआ है आज से तीसरे दिन मतदान होना है!
फिलहाल सभी प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं और प्रेस क्लब अम्बेडकरनगर का यह चुनाव पत्रकारों के बीच खासा रोमांच पैदा कर रहा है।
अब सभी की निगाहें मतदान और परिणाम पर टिकी हैं, जो तय करेगा कि प्रेस क्लब अम्बेडकरनगर की कमान अगले कार्यकाल में किसके हाथों में होगी।




