Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

मुंबई में बढ़ा टांडा का मान: पुंथर निवासी इम्तियाज सिद्दीकी बने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव, गांव में जश्न का माहौल!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभचिंतकों का तांता, सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई!

रिपोर्ट:News10plus| अम्बेडकरनगर | टांडा तहसील क्षेत्र के ग्राम पुंथर निवासी एवं मुंबई के प्रतिष्ठित कारोबारी इम्तियाज सिद्दीकी को समाजवादी पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए मुंबई प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।

यह महत्वपूर्ण दायित्व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू असीम आज़मी द्वारा प्रदान की गई। इस नियुक्ति की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव पुंथर में खुशी की लहर दौड़ गई।

परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। गांव में लगातार बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।

इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचे और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर अनस, मुशीर आलम अंसारी जिला उपाध्यक्ष, आमिर सिद्दीकी प्रदेश सचिव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, आक़िफ़, अबसार,

राजेश मौर्य, रवींद्र यादव, जगदीश वर्मा सहित अनेक लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की शुभकामनाएँ दीं।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!