कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यशैली ने बनाई अलग पहचान, पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद! अम्बेडकरनगर। जनपद से कमीशनरेट लखनऊ स्थानांतरित होने पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) टाण्डा शुभम कुमार को पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ. तेजवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर नीतीश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह में अधिकारियों ने शुभम कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी, निष्पक्षता, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने से लेकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का धैर्य और कुशल नेतृत्व के साथ सामना किया, जिससे वे आमजन और विभागीय अधिकारियों के बीच एक भरोसेमंद अधिकारी के रूप में स्थापित हुए।
टाण्डा सर्किल में अपने कार्यकाल के दौरान शुभम कुमार ने अपनी कार्यशैली, अनुशासन और संवेदनशील व्यवहार से जनपद में एक अलग पहचान बनाई।
उनके स्थानांतरण पर पुलिस विभाग के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका योगदान लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
कमीशनरेट लखनऊ में नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे वहां भी अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली से नई सफलताएं हासिल करेंगे और विभाग का नाम गौरवान्वित करेंगे।




