Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

बारात में दिखाया गया कथित आपत्तिजनक वीडियो, टूटी शादी; युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, तीन के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर|                             टांडा, अम्बेडकरनगर | थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के ग्राम पुंथर महौहरिया में एक विवाह समारोह उस समय विवाद का केंद्र बन गया, जब बारात पहुंचने के बाद द्वारपूजा के दौरान दूल्हे को दुल्हन से संबंधित कथित आपत्तिजनक वीडियो दिखाए जाने का मामला सामने आया।

घटना के बाद दूल्हे ने विवाह करने से इंकार कर दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 जून 2026 को ग्राम पुंथर महौहरिया निवासी कन्हैया लाल चौहान की पुत्री की बारात जनपद अयोध्या के कुमारगंज क्षेत्र से आई थी।

आरोप है कि द्वारपूजा के दौरान गांव निवासी शुभलाभ पुत्र ज्ञानलाभ तथा उसके कुछ साथियों ने दूल्हे संदीप चौहान को युवती से संबंधित कथित आपत्तिजनक वीडियो दिखाया।

वीडियो देखने के बाद दूल्हे ने विवाह करने से मना कर दिया और बारात वापस ले जाने की बात कही। घटना के बाद दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया।

इसके बाद बारात बिना विवाह संपन्न हुए वापस लौट गई। युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास शादी टूटने से आहत युवती ने 20 जून 2026 को कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

सूचना मिलने पर पुलिस और परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां समय रहते उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। चिकित्सकीय देखरेख के बाद युवती को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वह अब स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुकी है।

युवती ने लगाए गंभीर आरोप युवती का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने पूर्व में उसका वीडियो जबरन बना लिया था तथा उसे शादी न होने देने की धमकियां भी दी थीं। उसका कहना है कि इसी साजिश के तहत बारात आने पर दूल्हे को वीडियो दिखाया गया,

जिसके चलते उसका विवाह टूट गया। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए कन्हैया लाल चौहान की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली टांडा में

अपराध संख्या 156/26 के तहत शुभलाभ पुत्र ज्ञानलाभ एवं कृष्ना, और वरूण के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है!

तथा आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है। खुशियों के घर में पसरा सन्नाटाजिस घर में बेटी की विदाई और नई जिंदगी की खुशियां मनाई जानी थीं,

वहां अब मायूसी और सन्नाटा छाया हुआ है। शादी टूटने और युवती के अस्पताल पहुंचने की घटना से परिवार गहरे सदमे में है। गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!