Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

टांडा में बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल व प्रशिक्षण, एसडीआरएफ ने दिए बचाव के गुरू मंत्र!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद| टांडा अम्बेडकरनगर। आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ आपदा को देखते हुए टांडा तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी डॉ. शशिशेखर की अध्यक्षता में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं आपदा से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और आपदा की स्थिति में प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों की रणनीति पर चर्चा की।

इसी क्रम में आलापुर तहसील में भी बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों एवं एसडीआरएफ टीम ने आपदा मित्रों,लेखपालों, गोताखोरों तथा अन्य संबंधित कर्मियों को आपदा पूर्व तैयारी, सुरक्षित निकासी, राहत एवं बचाव कार्य तथा प्राथमिक उपचार संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि बाढ़ एक ऐसी आपदा है, जो एक साथ कई प्रकार की चुनौतियां लेकर आती है। विशेषज्ञों ने कहा कि बरसात के मौसम में बाढ़ के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं,

और कई बार इससे जान-माल का बड़ा नुकसान होता है। लोगों को आकाशीय बिजली से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई।

एसडीआरएफ अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ के दौरान एक साथ कई तरह की घटनाएं घटित हो सकती हैं। इनमें आकाशीय बिजली गिरना, सुरक्षित स्थानों पर विस्थापन के दौरान जंगली एवं घरेलू पशुओं का संपर्क, तथा विशेष रूप से सर्पदंश (स्नेक बाइट) का खतरा प्रमुख होता है।प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रदेश में हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग सर्पदंश का शिकार होते हैं, इसलिए बाढ़ के दौरान विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है।

कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने बताया कि किसी भी आपदा से सुरक्षित रहने के लिए पूर्व तैयारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों को भवन निर्माण से पहले क्षेत्र की

भौगोलिक एवं प्राकृतिक परिस्थितियों का अध्ययन कर सुरक्षित निर्माण कराने की सलाह दी, जिससे भविष्य में संभावित आपदाओं के प्रभाव को कम किया जा सके।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं संस्था “सेवा ही धर्म:” के अध्यक्ष तथा सिविल डिप्टी चीफ वार्डेन धर्मवीर सिंह बग्गा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान, गोताखोर, अग्निशमन विभाग एवं एसडीआरएफ के जवान उपस्थित रहे।

मौसम विभाग की चेतावनी

प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार अगले तीन घंटों के दौरान जनपद के कुछ क्षेत्रों में मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से

तेज हवाएं तथा हल्की वर्षा होने की संभावना है। नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की गई है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!