Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

मोहर्रम जुलूस मार्ग पर गड्ढा युक्त सड़क बनी चिंता का विषय, दो दिन बाद निकलना है आठ मोहर्रम का जुलूस!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

मोहर्रम पर्व पर पीस कमेटी की बैठकों के बावजूद नहीं सुधरी व्यवस्थाएं, जलनिगम के जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप

रिपोर्ट:News10plus| टांडा, अंबेडकरनगर। टांडा मोहर्रम पर्व को लेकर नगर क्षेत्र में शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से स्थानीय तथा जिला स्तर पर कई बार पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की गई थीं।इन बैठकों में जुलूस मार्गों की साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा सड़कों के गड्ढों को भरवाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई थी। बैठकों में संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे,

लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकांश निर्देश कागजों तक ही सीमित रह गए और जमीनी स्तर पर अपेक्षित कार्य नहीं हो सका।नगर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में आज भी सड़कों पर गड्ढे, जलभराव और गंदगी की स्थिति बनी हुई है। मोहर्रम का पहला दिन बीतने से लेकर आज छठी मोहर्रम तक जुलूस मार्गों की हालत में कोई विशेष सुधार नहीं दिखाई दिया है।बताया जाता है कि आठ मोहर्रम का पारंपरिक जुलूस मोहल्ला मीरानपुरा स्थित कासिम के बागीचे से निकलकर राजा के मैदान के समीप चौराहे, से हयातगंज, रौजा कब्रिस्तान और अलीबाग होते हुए पुनः उसी मार्ग से लौटकर साजिद हुसैन के निवास स्थान पर समाप्त होता है। सुनिए साजिश हुसैन ने क्या कुछ कहा सुनिए वीडियो 👇

इस महत्वपूर्ण जुलूस में अब मात्र दो दिन का समय शेष रह गया है। स्थानीय निवासी साजिद हुसैन ने बताया कि डीएवी एकेडमी स्कूल और अनोखा होटल के निकट आरिफ हसन के घर के सामने जलनिगम द्वारा गड्ढा खोदा गया है,

हालांकि जलनिगम विभाग साफ इंकार कर रहा है की उक्त गड्ढा नगर पालिका के जलकल विभाग द्वारा खोदा गया बहरहाल किसी विभाग द्वारा गड्ढा खोदा गया हो इसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए भरने का कार्य किया जना उचित है, – मोहल्ला मीरानपुरा से लेकर चौराहे तक सड़क में गड्ढा देखें वीडियो 👇

जो आज भी जस का तस पड़ा हुआ है। गड्ढे में पानी भरा हुआ है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी है। इसके अलावा सड़क पर जगह-जगह कंकड़-पत्थर फैले हुए हैं, सड़क की परत उखड़ी हुई है तथा कई स्थानों पर छोटे-बड़े गड्ढे भी मौजूद हैं।

साजिद हुसैन का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जुलूस निकलने में केवल दो दिन का समय बचा है, ऐसे में मजबूर होकर उन्हें मीडिया का सहारा लेना पड़ रहा है। – सुनिए इन्होंने क्या कुछ कहा 👇

👆 सड़क में हुए गड्ढे का वीडियो देखें —

उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के बाद न्यूज़ टेन प्ल्स -एडिटर/ प्राइम टीवी उत्तर प्रदेश के जिला संवाददाता ने संबंधित विभागों से संपर्क किया तो जल निगम के ठेकेदार संदीप ने बताया कि उक्त सड़क पर मौजूद गड्ढा उनके विभाग द्वारा नहीं खोदा गया है,

 नगर पालिका परिषद टांडा के जलकल विभाग द्वारा खोदा गया है। वहीं इस संबंध में नगर पालिका परिषद टांडा के जलकल विभाग के जेई आशीष कुमार चौहान और अधिशाषी अधिकारी प्रियंका मिश्रा से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो किसी कारणवश उनसे संपर्क नहीं हो सका।

 समाचार लिखे जाने तक दोनों अधिकारियों से बात नहीं हो सकी। फिलहाल आठ मोहर्रम का महत्वपूर्ण जुलूस निकलने में मात्र दो दिन शेष हैं, जुलूस मार्ग पर गड्ढा मौजूद है।  स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत कराकर जुलूस मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने की मांग की है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!