Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

मोहर्रम में जायरीनों की सेवा को समर्पित सीएचसी टांडा, मीरानपुरा मैदान में निःशुल्क मेडिकल कैंप शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

डॉ. दिनेश वर्मा के निर्देशन एवं डॉ. पॉल के नेतृत्व में 26 जून तक मिलेगा निःशुल्क उपचार और दवाएं

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद| टांडा, अम्बेडकरनगर। मोहर्रम का पवित्र महीना शुरू होते ही जहां एक ओर अमर शहीद हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में मजलिसों, मातम और अकीदत का सिलसिला जारी है,वहीं दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) टांडा द्वारा जायरीनों एवं जरूरतमंद मरीजों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विशेष निःशुल्क मेडिकल कैंप का संचालन किया जा रहा है।

सीएचसी टांडा के अधीक्षक डॉ. दिनेश वर्मा के निर्देशन में डॉ. पॉल के नेतृत्व तथा फार्मासिस्ट राम अचल एवं दस्तगीर अहमद की टीम लगातार मरीजों के उपचार में जुटी हुई है।

मेडिकल कैंप में पहुंचने वाले जायरीन एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

गौरतलब है कि हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने कर्बला की धरती पर हक़, इंसाफ और इंसानियत की रक्षा के लिए यज़ीद की विशाल सेना के सामने अपने 72 साथियों के साथ अद्वितीय संघर्ष किया

और अल्लाह की राह में अपनी कुर्बानी पेश की। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के सामने झुकने के बजाय सत्य और न्याय का संदेश पूरी दुनिया को दिया। यही कारण है कि आज भी पूरी दुनिया उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करती है।

इसी क्रम में मोहल्ला मीरानपुरा स्थित राजा मोहम्मद रज़ा मैदान में पूर्व मुतवल्ली सैय्यद काजिम रज़ा आब्दी के मांगपत्र एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सीएचसी टांडा की मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

सीएचसी टांडा की ओर से टांडा नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। यदि किसी मरीज को डॉ. पॉल से चिकित्सकीय परामर्श अथवा उपचार की आवश्यकता है,

तो वह 18 जून से 26 जून 2026 तक मोहल्ला मीरानपुरा स्थित राजा मोहम्मद रज़ा मैदान में आयोजित निःशुल्क मेडिकल कैंप में पहुंचकर अपना उपचार करा सकता है तथा आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क प्राप्त कर सकता है।

स्थानीय नागरिकों एवं जायरीनों ने मोहर्रम के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही इस जनसेवा पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

मोहर्रम में इंसानियत की सेवा का अनूठा उदाहरण

सीएचसी टांडा द्वारा मीरानपुरा राजा मोहम्मद रज़ा मैदान में 18 से 26 जून तक निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन। डॉ. पॉल एवं स्वास्थ्य टीम जायरीनों और जरूरतमंद मरीजों को दे रही है उपचार और मुफ्त दवाओं की सुविधा।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!