Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

टांडा में मोहर्रम की शुरुआत: नौहा, मातम और अकीदत के साथ निकला पहली मोहर्रम का जुलूस

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद| टांडा, अम्बेडकरनगर। मोहर्रम की पहली तारीख से ही टांडा नगर में मजलिसों, मातम और जुलूसों का सिलसिला शुरू हो गया। पहली मोहर्रम का जुलूस देर रात्रि मीरानपुरा

कौमी इंटर कॉलेज के निकट स्थित ज़ायर हुसैन जाफरी एडवोकेट एवं दावर हुसैन के आवास से बरामद हुआ।यह जुलूस अंजुमन हुसैनिया मीरानपुरा एवं अंजुमन सिपाहे हुसैनी हयातगंज के संयुक्त तत्वावधान में निकाला गया।

पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस अपने पारंपरिक मार्गों से होकर गुजरा और पुनः प्रारंभिक स्थल पर सकुशल सम्पन्न हुआ।जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने नौहाख्वानी, मातम और सीनाज़नी कर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया।

वक्ताओं ने कहा कि कर्बला की घटना हक, इंसाफ, मानवता और सत्य के लिए दी गई महान कुर्बानी की याद दिलाती है। मोहर्रम का महीना इसी अजीम शहादत की याद में गम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

अंजुमनों के पदाधिकारियों ने बताया कि मोहर्रम की दूसरी तारीख का जुलूस आज रात्रि में राजा मोहम्मद रज़ा कोट से बरामद होगा,

जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की उम्मीद है। मोहर्रम के अवसर पर नगर में धार्मिक माहौल बना हुआ है और विभिन्न स्थानों पर मजलिसों का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य बिंदु

पहली मोहर्रम का जुलूस देर रात्रि में मीरानपुर से अंजुमन हुसैनिया व अंजुमन सिपाहे हुसैनी के संयुक्त में बरामद हुआ नौहा,मातम और सीनाज़नी के साथ अदा की गई अकीदत!

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल सम्पन्न हुआ पहली मोहर्रम का जुलूस, जुलूस में पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रही, दूसरी मोहर्रम का जुलूस आज गुरुवार 18 जून 2026 की रात्रि में राजा मोहम्मद रज़ा कोट से बरामद होगा।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!