Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

“एनटीपीसी टांडा का मीडिया संवाद: परियोजना प्रमुख जयदेव परिदा ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा— निर्बाध विद्युत उत्पादन और जनकल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद| अम्बेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा परियोजना के सप्तरंग क्लब में आज बुधवार 17 जून 2026 को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख जयदेव परिदा ने परियोजना की उपलब्धियों, विद्युत उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण तथा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।

संवाद कार्यक्रम में टांडा एवं विद्युत नगर क्षेत्र के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा विद्युत उत्पादन, पर्यावरणीय मानकों, परियोजना संचालन और सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे।परियोजना प्रमुख ने सभी प्रश्नों का विस्तारपूर्वक उत्तर देते हुए कहा कि एनटीपीसी टांडा राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत उत्पादन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम की शुरुआत उपमहाप्रबंधक योजना एवं प्रणाली ऋषभ जायसवाल द्वारा एनटीपीसी टांडा परियोजना की परिचयात्मक प्रस्तुति से हुई। इसके उपरांत बालिका सशक्तिकरण अभियान पर आधारितएक प्रेरणादायी लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसमें बेटियों को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाया गया।

मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख जयदेव परिदा ने कहा कि एनटीपीसी टांडा को हमेशा मीडिया का सकारात्मक एवं रचनात्मक सहयोग मिलता रहा है।

उन्होंने मीडिया की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारों ने परियोजना की विकासपरक, सामाजिक एवं जनहितकारी गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रेस वार्ता के दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से एनटीपीसी टांडा की उपलब्धियों, उत्पादन क्षमता तथा विभिन्न सामाजिक योजनाओं का भी प्रस्तुतीकरण किया गया।

परिदा ने बताया कि एनटीपीसी अपने सीएसआर कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं ग्रामीण उत्थान के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने विशेष रूप से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बालिकाओं को शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।साथ ही परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में एलोपैथिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाओं को बढ़ावा देकर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों का भी उल्लेख किया।

श्री परिदा ने कहा कि एनटीपीसी टांडा अपने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य कर रहा है।

विभिन्न विकास योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एस.सी. सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन) हर्ष कुमार सेठी, अपर महाप्रबंधक (अनुरक्षण) प्रमोद कुमार गोयल,

अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) रजनीश कुमार खेतान, अपर महाप्रबंधक (पी एंड एस) मयंक सक्सेना सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क अधिकारी यश कुमार सोनकर ने किया, जबकि संयोजन वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन नवीन अनमोल हेरेंज द्वारा किया गया।

अंत में अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) रजनीश कुमार खेतान ने सभी अतिथियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

“एनटीपीसी टांडा ने मीडिया संवाद कार्यक्रम में अपनी उपलब्धियों, विद्युत उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण और सीएसआर गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की।

परियोजना प्रमुख जयदेव परिदा ने कहा कि निर्बाध बिजली उत्पादन के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी एनटीपीसी लगातार अग्रणी भूमिका निभा रहा है।”

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!