रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद| टांडा, अम्बेडकरनगर। भारत सरकार द्वारा रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं एवं छोटे दुकानदारों को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित
पीएम स्वनिधि योजना के सफलतापूर्वक 6 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर पालिका परिषद टांडा द्वारा पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेले का आयोजन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के समक्ष किया गया।
कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं एवं छोटे व्यापारियों का पंजीकरण कर उन्हें योजना के अंतर्गत ऋण सुविधा उपलब्ध कराई गई। मेले के आयोजन में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद टांडा की अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज एवं अधिशासी अधिकारी श्रीमती प्रियंका मिश्रा ने लाभार्थियों को योजना की जानकारी देते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का
अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

अधीक्षक निशांत पांडेय, लिपिक अरशद जमाल, हरिश्चंद्र पाठक, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद अहमद सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेले में बड़ी संख्या में रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं और छोटे दुकानदारों ने भाग लेकर योजना का लाभ प्राप्त किया।
“पीएम स्वनिधि योजना के 6 वर्ष पूरे: टांडा में लोक कल्याण मेले का आयोजन, छोटे व्यापारियों को मिला आत्मनिर्भरता का नया अवसर”




