रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद| अम्बेडकरनगर | बालिका शिक्षा एवं सशक्तीकरण को समर्पित एनटीपीसी टांडा द्वारा संचालित बालिका

कार्यक्रम में जेम बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन करते हुए मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया।

आत्मविश्वास के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर जेम प्रतिभागियों को शैक्षणिक किट वितरित की गईं तथा उनकी पढ़ाई को
और अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से सोलर स्टडी लैम्प भी प्रदान किए गए। यह पहल न केवल बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि ऊर्जा संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में एनटीपीसी टांडा के कार्यकारी निदेशक श्री जयदेव परिदा, गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती संघमित्रा परिदा, विभागाध्यक्षगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने बालिकाओं की प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर अवसर और सकारात्मक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना
समाज के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एनटीपीसी टांडा एवं गरिमा महिला मंडल ने भविष्य में भी बालिका शिक्षा, सशक्तीकरण और सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन का संकल्प दोहराया।
मुख्य बिंदु, जेम-2026 बालिकाओं की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, शैक्षणिक किट एवं सोलर स्टडी लैम्प का वितरण, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तीकरण पर विशेष जोर, एनटीपीसी टांडा की सामाजिक प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण!




