Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

मिशन शक्ति अभियान: एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, सुरक्षा एवं स्वावलंबन का दिया संदेश!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद -सैय्यद| अम्बेडकरनगर | 07 जून 2026 महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों मेंएंटी रोमियो टीमों द्वारा व्यापक जनजागरूकता एवं सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, महिला कल्याणकारी योजनाओं तथा महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

झारखंडी देवी मंदिर परिसर में चलाया गया जागरूकता अभियानथाना मालीपुर की एंटी रोमियो टीम ने ग्राम बरौली आशानंदपुर स्थित प्रसिद्ध झारखंडी देवी मंदिर परिसर में सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया।दर्शन के लिए आई महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090 (महिला पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) एवं 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) की जानकारी दी गई।

साथ ही पंपलेट वितरित कर छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।बेवाना पुलिस ने महिलाओं को बताए सुरक्षा अधिकारथाना बेवाना की एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र में भ्रमण एवं चेकिंग अभियान चलाकरमहिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया। टीम ने महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, आत्मरक्षा के महत्व तथा आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना झिझक पुलिस एवं हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।अकबरपुर में साइबर सुरक्षा और सोशल मीडिया जागरूकता पर जोर थाना कोतवाली अकबरपुर की एंटी रोमियो टीम ने अम्बेडकर पार्क एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान छात्राओं, महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा ऑनलाइन ठगी से बचने के प्रभावी उपाय बताए गए। टीम ने महिलाओं को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया।

हंसवर क्षेत्र में महिला कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारीथाना हंसवर की एंटी रोमियो टीम ने ग्राम मियापुर-हीरापुर मार्ग एवं हंसवर बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों और सुरक्षा सेवाओं की जानकारी दी।

टीम ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा के लिए पुलिस हर समय प्रतिबद्ध और तत्पर है।महिलाओं में बढ़ा सुरक्षा का विश्वासजनपद पुलिस द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में

सुरक्षा की भावना को मजबूत करना, उन्हें जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज में महिला सम्मान के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। अभियान के दौरान महिलाओं ने पुलिस द्वारा दी गई जानकारी को अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!