Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अंबेडकरनगर में सनसनीखेज घटना, चारपाई के नीचे मिला बुजुर्ग का शव, सिर पर गहरी चोट के निशान: पुलिस जांच में जुटी!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अंबेडकरनगर|सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुल्तानगढ़ दाउदपुर में बीती देर रात एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब रात्रि 2:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव निवासी जयराम उम्र लगभग 65 वर्ष अपने घर के बाहर चारपाई के नीचे मृत अवस्था में पड़े मिले।

परिजनों के अनुसार बुजुर्ग रात में घर के बाहर चारपाई पर लेटे थे, लेकिन देर रात्रि में उनका शव चारपाई के नीचे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही थाना सम्मनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अकबरपुर नितीश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। बहरहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ सिटी अकबरपुर नीतीश कुमार मिश्रा के मुताबिक परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है।

सीओ सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!