Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

मेधावी विद्यार्थियों से मिलीं जिलाधिकारी ईशा प्रिया, सफलता का मंत्र देकर किया प्रेरित!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

“कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी” जिलाधिकारी ईशा प्रिया

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर | 14 मई 2026। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 तथा सीबीएसई/आईसीएसई बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी ईशा प्रिया।ने अपने कक्ष में आमंत्रित कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों से संवाद कर भविष्य की योजनाओं और करियर विकल्पों पर विस्तार से चर्चा की।

छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी को बताया कि वे भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक तथा सिविल सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहते हैं।इस पर जिलाधिकारी ने उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से ही लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जनपद के मेधावी विद्यार्थी समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं।

जिलाधिकारी ने अभिभावकों एवं शिक्षकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे परिवार और गुरुजनों का समर्पण सबसे बड़ी ताकत होती है।

यूपी बोर्ड हाईस्कूल के मेधावी विद्यार्थी श्रेया-चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, पूरनपुर, प्रेम प्रजापति – सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शास्त्रीनगर नेवतिया मुस्तफाबाद

श्रुति पाण्डेय – चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, पूरनपुर, खुशी – जयबजरंग इंटर कॉलेज, रामनगर, रेचल वर्मा – डॉ. अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज, तमसा मार्ग अकबरपुर, यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थी

अमूल्या वर्मा – डॉ. अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज, अकबरपुर, विकास कुमार – पंडित रामअवध स्मारक इंटर कॉलेज, मसेना मिर्जापुर,

वन्दना वर्मा – सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज, लारपुर सीबीएसई बोर्ड के मेधावी विद्यार्थी हाईस्कूल – ममोनी यादव एवं अनुष्का मौर्य, रेडिएन्ट सेंट्रल चिल्ड्रेन एकेडमी, जलालपुर इंटरमीडिएट – अनाविया फातमा एवं आयुष वर्मा, रेडिएन्ट सेंट्रल चिल्ड्रेन एकेडमी, जलालपुर

जिलाधिकारी ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लक्ष्य तय कर ईमानदारी से मेहनत करने वाले विद्यार्थी निश्चित रूप से जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु तथा जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!