Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

15 मई को अम्बेडकरनगर की सभी 899 ग्राम पंचायतों में लगेगी “ग्रीन चौपाल” – डीएम ईशा प्रिया वृक्षारोपण, जल संरक्षणऔर स्वच्छ पर्यावरण के लिए

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर | 13 मई 2026 को पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 15 मई

2026 को एक साथ सभी 899 ग्राम पंचायतों में “ग्रीन चौपाल” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक आयोजित होगा।

इस संबंध में जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु तथा प्रभागीय वनाधिकारी उमेश तिवारी की उपस्थिति में समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि “ग्रीन चौपाल” को जनसहभागिता आधारित व्यापक पर्यावरणीय अभियान के रूप में संचालित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण इसमें भागीदारी निभाएं।

उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता और सतत विकास की सोच को गांव-गांव तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

हर परिवार को मिलेंगे पांच पौधे

डीएम ने बताया कि आगामी वृक्षारोपण अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में हर परिवार को पांच-पांच पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही ग्रामीणों को पौधों के

वैज्ञानिक रोपण, नियमित देखभाल और संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि पौधे पूर्ण विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण का मजबूत आधार बन सकें।

“हर बूंद की रक्षा” का संदेश

ग्रीन चौपाल के माध्यम से जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन को लेकर भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा सूखे और गीले कचरे के

पृथक प्रबंधन, गो-संरक्षण, पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, पेट्रोल-डीजल की बचत और ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं, ताकि यह अभियान जनपद में हरित और स्वच्छ वातावरण निर्माण की दिशा में एक प्रभावशाली पहल साबित हो।

बैठक में समस्त विभागों के नोडल अधिकारी, उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!