रिपोर्ट:News10plus| अम्बेडकरनगर | जिला खनन अधिकारी के निर्देश पर खनन विभाग ने अवैध मिट्टी खनन व परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 12 मई 2026 को ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया गया।
अकबरपुर तहसील में कार्रवाई ग्राम विजयगांव में अवैध रूप से मिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर 05 ट्रैक्टर मय ट्राली को जब्त किया गया। सभी वाहनों को थाना कोतवाली अकबरपुर की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
टाण्डा तहसील में सख्ती ग्राम मुजाहिदपुर में मिट्टी का अवैध खनन व परिवहन करते 01 ट्रैक्टर मय लोडर एवं 03 ट्रैक्टर मय ट्राली को थाना बसखारी में सीज किया गया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश उपखनिज परिहार नियमावली-2021 के प्रावधानों के तहत की गई।
हंसवर थाना क्षेत्र में निरीक्षण शिकायतों के आधार पर तहसील टाण्डा के थाना हंसवर क्षेत्र के ग्राम सेमरा नसीरपुर, दाउदपुर, लखनपुर व मेंहदी में स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्राम सेमरा नसीरपुर के पास 02 ट्रैक्टर मय ट्राली तथा ग्राम मेंहदी के पास 03 ट्रैक्टर मय ट्राली मिट्टी का अवैध परिवहन करते पकड़े गए।
सभी वाहनों को नियमानुसार थाना हंसवर में सीज कर दिया गया है। जिला खनन अधिकारी ने बताया कि अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




