Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

“अम्बेडकरनगर हत्याकांड में बड़ा मोड़: 4 मासूमों के बाद अब मां का शव नाले में मिला, जांच ने बदली दिशा!”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर। जनपद के अकबरपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुरादाबाद में शनिवार (02 मई) को सामने आई

एक दिल दहला देने वाली घटना जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। सऊदी अरब में रह रहे मोहम्मद नियाज़ ने जब घर पर फोन किया और कॉल रिसीव नहीं हुई, तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंद घर का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली जिसके बाद पुलिस ने पहली मंजिल की बालकनी से अंदर प्रवेश किया,

एसपी प्राची सिंह-सुने वीडियो बाइट (👇)

जहां पहली मंजिल पर चार मासूम बच्चे (14, 12, 10 और 8 वर्ष) के शव एक साथ मिले। यह दृश्य देख पुलिस भी सन्न रह गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना के वक्त बच्चों के साथ रह रही मां गासिया खातून लापता थी, जिससे शक की सुई उन्हीं पर गई और पुलिस ने उनका फोटो जारी कर तलाश शुरू की।

इसी बीच, बच्चों का अंतिम संस्कार चल ही रहा था कि मामले में बड़ा मोड़ आया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घर से कुछ दूरी पर नाले में गासिया खातून का शव बरामद हुआ।

अब इस हत्याकांड की दिशा पूरी तरह बदल गई है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि कई अहम सुराग मिले हैं और हर एंगल से जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

परिवारिक रंजिश, मानसिक तनाव और अन्य संभावित कारणों को लेकर भी जांच चल रही है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि इस जघन्य वारदात के पीछे असली दोषी कौन है।

इस हृदयविदारक घटना ने न सिर्फ अम्बेडकरनगर बल्कि आसपास के जिलों को भी स्तब्ध कर दिया है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और खुलासे पर टिकी है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!