Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर: चोरी के मामले में 4 महिला अभियुक्त गिरफ्तार, जेवरात व नकदी बरामद!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट: एडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर ! दिनांक: 26 अप्रैल 2026 | थाना हंसवर, पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे!अभियान के तहत थाना हंसवर पुलिस टीम ने चोरी के एक मामले में चार महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी टांडा शुभम कुमार के पर्यवेक्षण में की गई।

क्या है पूरा मामला?

थाना हंसवर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 53/2026 (धारा 303(2) बीएनएस) से संबंधित मामले में पुलिस को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नोनारा पुलिया (ग्राम नोनारा, हंसवर) के पास से चारों अभियुक्तों को दिनांक 26.04.2026 को लगभग 11:30 बजे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से चोरी के आभूषण और नकदी बरामद की गई। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए धारा 317(2) व 3(5) बीएनएस की वृद्धि की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

आशा पत्नी मिश्री प्रसाद निवासी – जगलउन, थाना खलीलाबाद, जनपद संतकबीर नगर, सैयना पत्नी धनमन, संगीता पत्नी राज, सुनीता पत्नी छोटंकी निवासीगण – मंगतहीया मजरा सेमऊरखानपुर, थाना हंसवर, जनपद अम्बेडकरनगर

बरामदगी का विवरण

एक अदद लॉकेट (पीली धातु) एक जोड़ी झुमका (पीली धातु) ₹320 नकद

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक संजय सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेश सिंह,कांस्टेबल दिलीप कुशवाहा, कांस्टेबल अनिल सरोज, कांस्टेबल पंकज यादव, कांस्टेबल प्रदीप यादव महिला हेड कांस्टेबल नीलम,महिला कांस्टेबल छाया सिंह

कानूनी कार्रवाई

सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!