रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर (टांडा)। भैरहवा आई हॉस्पिटल, टांडा की ओर से आज शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को मुस्लिम निस्वां इंटर कॉलेज,काज़ीपुरा टांडा में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के कुल 233 लोगों की आंखों की जांच एवं उपचार किया गया।
शिविर के दौरान मरीजों को आंखों से संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।इस अवसर पर ओपीडी सेवा का संचालन डॉ. आर.पी. चौधरी द्वारा किया गया। उनके साथ पूरी मेडिकल टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही, जिसमें हिदायत अली (सीईओ), अहद, फरजाना खातून एवं ज्योति रीना शामिल रहीं।शिविर में प्रमुख रूप से उपस्थित चिकित्सकों में – डॉ. सुभाष चंद्र सरोज (M.B.B.S., M.S.) डॉ. मोहम्मद रशीद (M.B.B.S.) डॉ. सत्य प्रकाश सिंह (M.B.B.S.)का विशेष योगदान रहा।
आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाएगा
Responsive Picture Carousel
Welcome to Click to listen highlighted text!Welcome to