Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर में मुस्लिम निस्वां इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन: हाई स्कूल 100% और इंटर 99% रिजल्ट, छात्राओं ने बढ़ाया मान!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट: News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद -सैय्यद| अम्बेडकरनगर। जनपद के मुस्लिम निस्वां इंटर कॉलेज, काज़ीपुरा टांडा ने इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देकर एक नई मिसाल कायम की है।विद्यालय का हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 100% तथा इंटरमीडिएट का परिणाम 99% रहा, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

हाई स्कूल वर्ग में 👉 शहरीन फात्मा पुत्री – शादाब अख्तर ने 80.16% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वाधिक अंक हासिल किए। इंटरमीडिएट में भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया –

साइंस वर्ग में नमरा अंजुम पुत्री – अब्दुल मन्नान) ने 72% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। आर्ट्स वर्ग में 👉 अतुफा अलवेरा पुत्री – मोहम्मद उज़ैर ने 74.20% अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक हाजी सुहेल अहमद अंसारी तथा समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने मेधावी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। साथ ही अन्य छात्राओं को भी इससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।

यह परिणाम क्षेत्र में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और बेटियों की सफलता का प्रतीक है।

हार्दिक बधाई

सभी सफल छात्राओं को इस शानदार उपलब्धि के लिए ढेरों शुभकामनाएं और बहुत-बहुत मुबारकबाद। आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो, यही कामना है।

मुख्य बिंदु

हाई स्कूल में 100% रिजल्ट, इंटरमीडिएट में 99% सफलता, शहरीन फात्मा बनीं हाई स्कूल टॉपर, साइंस में नमरा अंजुम और आर्ट्स में अतुफा अलवेरा अव्वल विद्यालय प्रबंधन ने किया सम्मान व उत्साहवर्धन

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!