Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर में बेटियों का जलवा: कोमल यादव ने 89.7% अंक पाकर किया टॉप, विद्यालय में जश्न का माहौल!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट: News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद -सैय्यद| अम्बेडकरनगर। यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा में जनपद के राजकीय हाई स्कूल कहरा सुलेमपुर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विद्यालय की छात्रा कोमल यादव (पिता – राकेश यादव, माता – श्रीमती रुपा देवी, निवासी ग्राम बरौली, पोस्ट ग्यासपुर, ब्लॉक जलालपुर) ने 89.7% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं, अंशिका ने 82.7% अंक के साथ द्वितीय स्थान आकांक्षा ने 78.7% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस शानदार सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शकुंतला देवी सहित शिक्षकगण – श्रीमती सपना यादव, श्रीमती अनुपम राय, श्रीमती संध्या पटेल, सुधाकर वर्मा एवं अनुप वर्मा – ने

सभी मेधावी छात्राओं को माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

शिक्षकों ने कहा कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। साथ ही अभिभावकों का सहयोग भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत भी

कोमल यादव बनीं टॉपर (89.7%) अंशिका दूसरे और आकांक्षा तीसरे स्थान पर शिक्षकों ने किया सम्मान और उत्साहवर्धन बेटियों ने बढ़ाया जनपद का मान!

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!