Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, कलेक्ट्रेट में बनी रणनीति!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद -सैय्यद| अम्बेडकरनगर | 22 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट–2025 की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिएप्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रम में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की संयुक्त अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

25 से 27 अप्रैल तक 9 केंद्रों पर होगी परीक्षा

अपर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के 09 परीक्षा केंद्रों पर 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में संपन्न होगी —

प्रथम पाली : सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक

द्वितीय पाली : दोपहर 03:00 बजे से 05:00 बजे तक

निष्पक्ष परीक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी बोर्ड के दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन कर उनका अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें।

उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर निम्न व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए —

सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहे, समयबद्ध परीक्षा संचालन

पर्याप्त पेयजल व्यवस्था,बिजली एवं बैठने की उचित व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों पर निगरानी मजबूत अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, बैठक के दौरान कार्यदायी संस्था के जिला प्रबंधक द्वारा सभी

अधिकारियों एवं परीक्षा कार्मिकों को परीक्षा संचालन से संबंधित दिशा-निर्देशों का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह त्रुटिरहित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके।

समन्वय के साथ सफल परीक्षा कराने के निर्देश

अंत में पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!