Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

बुनकर नगरी टांडा में पहली बार “एक शाम भारत के नाम” मुशायरा, 29 मार्च को होगा भव्य आयोजन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus Editor|              अम्बेडकरनगर | टांडा बुनकर नगरी टांडा में पहली बार ईदुल फित्र के उपलक्ष्य में “एक शाम भारत के नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन

29 मार्च 2026, रविवार रात्रि 8:00 बजे काजीपुरा में किया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा पार्टी के राज्य मंत्री दानिश आज़ाद द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश- और प्रदेश के मशहूर शायर और शायराएँ अपनी शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बनाएंगे।

जहां हम आपको बता दें कार्यक्रम शमा ग्रुप के बैनर तले मोहम्मद मुजाहिर के नेतृत्व में आयोजित होने जा रहा है, जिसमें मुंबई, नेपाल, झारखंड, लखनऊ सहित विभिन्न राज्यों से नामचीन शायर तशरीफ ला रहे हैं।

देश-और प्रदेश के मशहूर शायरों की होगी प्रस्तुति

कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख शायरों में चांदनी मुस्कान (मुंबई) फैयाज फैजी (नेपाल) शगुफ्ता (लखनऊ) शशि सिंह (गोंडा) डॉ. सुमुन, डॉ. माया देवी

रौशन हबीब, अंजुमन शमशीरें हैदरी हकीम इरफान आज़मी, हलचल टांडवी, कमर जिलानी,अहमद सईद टांडवी, डॉ. दस्तगीर अहमद, तालिब रहमानी, के साथ-साथ अन्य मशहूर शायर एवं शायराएं भी अपनी प्रस्तुति देंगी।

एकता और भाईचारे का संदेश देगा कार्यक्रम

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम भारत की गंगा-जमुनी तहजीब, राष्ट्रीय एकता और आपसी भाईचारे को समर्पित रहेगा। मुशायरे के माध्यम से देशभक्ति, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा दिया जाएगा।

कार्यक्रम को लेकर टांडा नगर में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। साथ ही समाचार के माध्यम से टांडा नगरवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की शमा ग्रुप की तरफ से अपील भी की गई है।  

कार्यक्रम विवरण दिनांक : 29 मार्च 2026 (रविवार) समय : रात्रि 8:00 बजे स्थान : काजीपुरा, टांडा, अम्बेडकरनगर आयोजन : शमा ग्रुप मोहम्मद मुजाहिर के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!