Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

हज यात्रियों के लिए टांडा में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित,155 हुज्जाज ने लिया भाग 65 महिलाएं भी शामिल रही!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद|      टांडा अंबेडकरनगर|23 मार्च 2026 हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए आज टांडा के कश्मीरिया स्थित रॉयल मैरेज हॉल में विशेष हज प्रशिक्षण (तरबियत)कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर हज कमेटी उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें हज ट्रेनर डॉ. मोहम्मद युनूस ने उपस्थित हुज्जाज को विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम में कुल 155 हज यात्री (90 पुरुष और 65 महिलाएं) शामिल हुए। प्रशिक्षण सत्र प्रातः 9:30 बजे से शुरू हुआ, जिसमें हज से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं और नियमों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण शिविर की मुख्य विशेषताएं:

वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से हज की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी बैंक द्वारा सऊदी रियाल में मुद्रा विनिमय की सुविधा (रसीद सहित) एहराम (हज वस्त्र) की दुकान की विशेष व्यवस्था पुरुष एवं महिला यात्रियों को अलग-अलग आवश्यक दिशा-निर्देशडॉ. मोहम्मद युनूस ने हज यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानियों, नियमों और धार्मिक प्रक्रियाओं को सरल भाषा में समझाया, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित यात्रियों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए हज कमेटी उत्तर प्रदेश एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!