Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

ईद और रामनवमी पर 24 घंटे बिजली संचालित करने का प्लान: टांडा में बिजली विभाग अलर्ट, बदले जा रहे हैं जर्जर तार- और पोल!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद| अम्बेडकरनगर (टांडा) – मध्यांचल विद्युत वितरण खंड टांडा के अधिशाषी अभियंता मोहित कुमार ने गुरुवार, 19 मार्च को विभागीय अधिकारियों के साथ

एक महत्वपूर्ण बैठक कर आगामी ईद-उल-फित्र और रामनवमी को लेकर बिजली व्यवस्था को विभाग की तरफ से बेहतर बनाने की रणनीति तैयार की गई है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि ईद के अवसर पर नगर क्षेत्र में 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। वहीं रामनवमी के दौरान भी बिजली व्यवस्था को पूरी तरह सुचारू रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।

अधिशाषी अभियंता ने बताया कि बिजली विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में जर्जर तारों और पुराने पोलों को बदलने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

साथ ही ट्रांसफार्मरों की नियमित चेकिंग और मेंटेनेंस भी जारी है। जो ट्रांसफार्मर अधिक पुराने हो चुके हैं, उन्हें बदलने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

उन्होंने आगे कहा कि आगामी दिनों में बढ़ती गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर और केबल फॉल्ट की समस्या बढ़ती है, जिसे देखते हुए विभाग पहले से ही पूरी तैयारी में जुटा हुआ है।

ओटीएस योजना (एकमुश्त समाधान योजना) को लेकर भी उन्होंने जानकारी दी कि टांडा और मुबारकपुर उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। उन्होंने बताया लगभग 70 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने बकाया बिजली बिल जमा कर राहत प्राप्त की है।

इस सफलता का श्रेय उन्होंने मुबारकपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता संजय कुमार यादव की कड़ी मेहनत और प्रयासों को दिया।

अधिशाषी अभियंता ने मीडिया के माध्यम से अपील करते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया है, वे इसे थोड़ा थोड़ा करके धीरे-धीरे जमा करें, ताकि विभाग का राजस्व बढ़े और बिजली व्यवस्था बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से संचालित होती रहे।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि बिजली विभाग हमेशा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है।

अंत में उन्होंने क्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ताओं को आगामी ईद-उल-फित्र और रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं और मुबारकबाद दी।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!