Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर में बड़ा सियासी फैसला: तीनों नगर पालिकाओं में 15 भाजपा सभासद नामित, टांडा में एक साथ 5 की एंट्री से मची हलचल!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट-News10plus-एडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद| अम्बेडकरनगर। जनपद की नगर पालिकाओं में प्रदेश सरकार ने बड़ा सियासी फैसला लेते हुए एक साथ 15 सभासदों को नामित कर दिया है। नगर विकास विभाग के माध्यम से टांडा, जलालपुर और अकबरपुर नगर पालिकाओं में भाजपा समर्थित सभासदों की सीधी एंट्री कराई गई है, जिससे सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

सबसे ज्यादा चर्चा नगर पालिका परिषद टांडा की हो रही है, जहां एक साथ 5 सभासदों को नामित किया गया है। इनमें संदीप मांझी, रिदम खन्ना, अंशू बग्गा, गौतम उपाध्याय और संजीव जायसवाल शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि इन सभी का नामांकन भाजपा नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल की रिपोर्ट के आधार पर किया गया। जैसे ही इस फैसले की जानकारी नगरवासियों को मिली, समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कई प्रमुख स्थानों पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया।

नवनियुक्त सभासदों ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने साफ-सफाई, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, शुद्ध पेयजल उपलब्धता और सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही

वहीं, नगर पालिका जलालपुर में

गौरव उपाध्याय, विकास कुमार सोनकर, आशाराम मौर्य, सुरेश गुप्ता और राम वृक्ष भार्गव को सभासद नामित किया गया है।

इसके अलावा नगर पालिका अकबरपुर में

श्रीमती राजेश्वरी वर्मा, बजरंगी पाठक, प्रेमचंद वर्मा, राजेश्वर गौतम, और मोदनवाल को नामित किया गया है।

कुल मिलाकर जनपद की तीनों नगर पालिकाओं में 5-5 सभासदों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश सरकार के इस फैसले से जहां भाजपा खेमे में उत्साह है, वहीं विपक्षी दलों में हलचल और राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!