उपजिलाधिकारी टांडा डॉ शशिशेखर ने रसोई गैस की समस्याओं पर पत्रकारों के साथ बैठक कर जानकारी लेते हुए कहा आमजनों को होने वाली समस्याओं को शीघ्र ही सुधार किया जाएगा!
रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद| अम्बेडकरनगर ! जनपद में फ्यूल वुड (ईंधन लकड़ी) से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आमजन सीधे वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं, ताकि आवश्यकतानुसार तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
उमेश तिवारी – प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) मोबाइल: 9839097851. मुदित सिंह – एसडीओ मोबाइल: 7905943501 नागेन्द्र पटेल – आरएफओ, अकबरपुर (तहसील अकबरपुर व भीटी) मोबाइल: 9519489494
शैलेंद्र यादव – आरएफओ, बसखारी (तहसील आलापुर) मोबाइल: 7678367606 स्नेह कुमार – आरएफओ, जलालपुर (तहसील जलालपुर) मोबाइल: 6388195264 अनुराग आनंद – आरएफओ, टांडा (तहसील टांडा) मोबाइल: 8707437533, 7488944394
जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों से संपर्क कर फ्यूल वुड की उपलब्धता से जुड़ी जानकारी और सहायता प्राप्त करें।
वही उपजिलाधिकारी टांडा डॉ शशिशेखर ने पत्रकारों से बातचीत कर रसोई गैस, सिलेंडर वितरण, सिलेंडर कि कालाबाजारी सहित अन्य रसोई गैस पर होने वाली समस्याओं पर जानकारी लिया।
और उन्होंने कहा एलपीजी गैस कि कोई दिक्कत नहीं परन्तु कुछ आ व्यवस्था है जिसे सुधारने की आवश्यकता है, जिसको शीघ्र ही सुधार किया जाएगा साथ ही उन्होंने
तहसील सभागार में सप्लाई इंस्पेक्टर और नगर क्षेत्र के होटल मालिकों सहित अन्य लोगों के साथ भी बैठक कर रसोईया गैस कालाबाजारी और जमाखोरी पर बातचीत किया।
जिसके साथ उपजिलाधिकारी ने मीडिया के माध्यम से आमजनों से अपील करते हुए कहा उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, जनपद में प्रयाप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध है,
जिसके साथ उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर रसोईया गैस को लेकर तमाम तरह की अफवाहें फैलाई जा रही है उस पर बिल्कुल ध्यान देने की जरूरत नहीं है, साथ ही उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा फिलहाल जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडर, डीज़ल, पैट्रोल, की किसी तरह कि कोई दिक्कत नहीं, उन्होंने कहा एलपीजी गैस, डीज़ल, पैट्रोल, की प्रयाप्त मात्रा में व्यावस्था है।
एसडीएम डॉ. शशिशखर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा जिलाधिकारी के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में वन विभाग व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर फ्यूल वुड लकड़ी ईधन जैसी समस्याओं पर पर दिए गए मोबाइल नंबरों पर अपनी समस्याओ को बता सकते हैं जिसका तत्काल समाधान किया जाएगा।




