Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

जनपद में 13 हजार से अधिक सिलेंडर उपलब्ध, 44 एजेंसियों को होम डिलीवरी का सख्त निर्देश शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम भी शुरू!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट-एडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद|             अम्बेडकरनगर | 12 मार्च 2026 जनपद में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला नेकलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता कर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि जनपद में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 44 एलपीजी एजेंसियां संचालित हैं, जिन पर वर्तमान में 13 हजार से अधिक गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। प्रतिदिन गैस स्टॉक की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिल सके।

अब हर घर तक पहुंचेगा सिलेंडर

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पूरे जनपद में होम डिलीवरी सिस्टम सख्ती से लागू किया गया है। सभी गैस वितरकों को आदेश दिया गया है कि उपभोक्ताओं को सिलेंडर घर पर ही उपलब्ध कराया जाए, जिससे एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगे।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं है। गैस बुकिंग के बाद निर्धारित समय के भीतर सिलेंडर सीधे उपभोक्ता के घर पहुंचाया जाएगा।

बुकिंग के समय रखें इन बातों का ध्यान

जिलाधिकारी ने बताया कि सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच बुकिंग नंबरों पर अधिक दबाव होने से कभी-कभी समस्या आती है। ऐसे में उपभोक्ता इस समय के अतिरिक्त अन्य समय में भी आसानी से गैस बुकिंग कर सकते हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि होम डिलीवरी के समय ओटीपी देना अनिवार्य होगा। बुकिंग के समय पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को सुरक्षित रखें और डिलीवरी के समय हॉकर को उपलब्ध कराएं।

शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

एलपीजी से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां दो शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है—

प्रथम शिफ्ट: सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

7355654363 (श्रीमती ज्योतिमां, कनिष्ठ सहायक द्वितीय शिफ्ट: दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक 8787066712 अमित कुमार चौबे, कनिष्ठ सहायक

जमाखोरी और ओवररेटिंग पर सख्त कार्रवाई

डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि कहीं गैस सिलेंडर की जमाखोरी या ओवररेटिंग की शिकायत मिलती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए मजिस्ट्रेट, राजस्व और पुलिस टीमों को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।

अब सीएससी केंद्रों पर भी ई-केवाईसी

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जनपद के सभी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पर एलपीजी कनेक्शन की ई-केवाईसी सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।

जिलाधिकारी ने सभी सीएससी संचालकों को निर्देश दिया है कि वे अपने केंद्रों पर “यहां गैस कनेक्शन की केवाईसी सुविधा उपलब्ध है” का डिस्प्ले बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाएं, ताकि लोगों को जानकारी मिल सके।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि गैस को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता पड़ने पर कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!