Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

भीषण गर्मी से पहले बिजली विभाग अलर्ट: टांडा में ट्रांसफार्मरों की मेंटेनेंस और तेल भराई का अभियान तेज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद| अम्बेडकरनगर ! टांडा भीषण गर्मी के मौसम में विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्यांचल विद्युत वितरण खंड टांडा द्वारा नगर क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों के मेंटेनेंस और तेल भराई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

मध्यांचल विद्युत वितरण खंड टांडा, अम्बेड करनगर के अधिशाषी अभियंता मोहित कुमार के निर्देश पर तथा एसडीओ वीरेन्द्र शुक्ला के आदेशानुसार विद्युत विभाग की टीम द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफार्मरों की जांच और आवश्यक मरम्मत का कार्य किया गया।

इस अभियान के तहत अवर अभियंता कृष्ण कुमार तिवारी एवं अवर अभियंता विकास नाविक की देखरेख में नगर क्षेत्र के सकरावल पूरब, सदलघाट, नैपुरा और नई बस्ती सहित

कई स्थानों पर ट्रांसफार्मरों में तेल डालने और मेंटेनेंस का कार्य किया गया, ताकि गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मर ओवरलोड या खराब न हों और उपभोक्ताओं को लगातार बिजली मिलती रहे।

इस दौरान विद्युत विभाग की टीम में टीजीटू विवेक यादव, टीजीटू सैय्यद वकार मेहंदी, रिजवान आरिफ, विनय कुमार, गुलशन, प्रदीप वर्मा और रिंकू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे और उन्होंने संयुक्त रूप से अभियान को सफल बनाया।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के बढ़ते तापमान को देखते हुए नगर क्षेत्र के ट्रांसफार्मरों की नियमित जांच, तेल भराई और मेंटेनेंस का कार्य आगे भी जारी रहेगा,

जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की विद्युत समस्या का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर टांडा की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था पंख उड़ान एक उम्मीद के उपाध्यक्ष काशिफ अहमद अंसारी भी मौजूद रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!