रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद -सैय्यद| अम्बेडकरनगर ! भारत की अग्रणी ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी टांडा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।
11 फरवरी 2026 को घोषित प्रतिष्ठित TIME Asia-Pacific’s Best Companies of 2026 सूची में एनटीपीसी को स्थान मिला है। यह रैंकिंग विश्वविख्यात मीडिया संस्थान TIME द्वारा, अग्रणी वैश्विक डेटा एवं एनालिटिक्स संस्था Statista के सहयोग से जारी की गई है।
यह सूची एशिया-प्रशांत क्षेत्र की शीर्ष प्रदर्शन करने वाली कंपनियों की पहचान के लिए किए गए व्यापक और गहन विश्लेषण पर आधारित है। रैंकिंग के तीन मुख्य मानदंड रहे।
कर्मचारी संतुष्टि, वित्तीय प्रदर्शन तथा स्थिरता व पारदर्शिता (ESG)।वित्तीय प्रदर्शन तथा स्थिरता व पारदर्शिता (E
इन सभी मानकों पर एनटीपीसी के सशक्त, संतुलित और सतत प्रदर्शन ने उसे इस विशिष्ट वैश्विक सूची में स्थान दिलाया है।
दुनिया की अग्रणी पावर कंपनी बनने के अपने दीर्घकालिक लक्ष्य और भारत की विकास यात्रा को गति देने की प्रतिबद्धता के अनुरूप, एनटीपीसी निरंतर विश्वसनीय, किफायती एवं स्वच्छ ऊर्जा समाधान उपलब्ध करा रही है।
नवाचार, परिचालन उत्कृष्टता और सामाजिक उत्तरदायित्व के मजबूत आधार पर कंपनी देश को ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को भी समान महत्व दे रही है।
एनटीपीसी का यह दृढ़ विश्वास है कि ऊर्जा उत्पादन केवल व्यावसायिक गतिविधि नहीं, बल्कि सामाजिक प्रगति और पर्यावरणीय संतुलन से गहराई से जुड़ा हुआ दायित्व है।
यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान एनटीपीसी की निरंतर उत्कृष्टता-यात्रा और वैश्विक मंच पर उसकी बढ़ती प्रभावशाली उपस्थिति का सशक्त प्रमाण है।
यह उपलब्धि पूरे एनटीपीसी परिवार के समर्पण, उत्साह और सामूहिक प्रयासों का गौरवपूर्ण उत्सव भी है।विशेष रूप से यह सम्मान एनटीपीसी के विशिष्ट और मानव-केंद्रित दर्शन —
“People before PLF (Plant Load Factor)” की भी पुनः पुष्टि करता है।
मानव संसाधन विकास, सतत प्रशिक्षण, समावेशी संस्कृति और संवेदनशील नीतियों के माध्यम से एनटीपीसी ने एक ऐसा कार्यस्थल विकसित किया है जहाँ सीख, सहयोग और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जाती है।
कर्मचारी कल्याण को केंद्र में रखकर तथा प्रगतिशील मानव संसाधन नीतियों को व्यावसायिक लक्ष्यों से जोड़कर कंपनी ने एक सशक्त, प्रेरक और अर्थपूर्ण कार्य-अनुभव की मिसाल कायम की है।
TIME द्वारा प्राप्त यह वैश्विक मान्यता एनटीपीसी को पसंदीदा नियोक्ता तथा सतत विकास के अग्रणी संगठन के रूप में और अधिक मजबूत बनाती है, साथ ही भारत और विश्व के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुदृढ़ ऊर्जा भविष्य के निर्माण में उसकी निर्णायक भूमिका को रेखांकित करती है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर जयदेव परिदा, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी टांडा ने सभी कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे एनटीपीसी परिवार के सामूहिक प्रयास, अनुशासन, प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट कार्य-संस्कृति का प्रतिफल है।
उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इसी ऊर्जा और संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया, ताकि एनटीपीसी भविष्य में भी नई ऊँचाइयों को छूती रहे।



