Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

ठंड में इंसानियत की मिसाल जमीयत उलमा हिंद के आह्वान पर मदरसों के छात्रों को कम्बल वितरण किया गया

अंबेडकरनगर ! जमीयत उलमा हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के आह्वान पर आज 13 जनवरी 2026 को जमीयत उलमा अंबेडकर नगर द्वारा ज़िले के विभिन्न क्षेत्रों के मदरसों के

ज़रूरतमंद छात्रों के बीच कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह ख़िदमते-ख़ल्क़ का कार्यक्रम जलालपुर स्थित मदरसा करामातिया, हंसवर स्थित मदरसा एशाअतुल उलूम, तथा भूलेपुर स्थित मदरसा अनवरुल उलूम में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर ज़मीन पर उतर कर समाज सेवा का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए जमीयत उलमा अंबेडकर नगर के पदाधिकारियों ने ज़रूरतमंद छात्रों को कम्बल वितरित किए और सर्द मौसम में राहत पहुँचाई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे:मौलाना एहतेशामुलहक, ज़िला अध्यक्ष हाजी शमसुद्दीन – ज़िला उपाध्यक्ष मौलाना फसीहूज्जमा, जनरल सेक्रेटरी मौलाना रेहान हलीमी सदर, हंसवर हल्का मौलाना सैय्यद यासिर – शहरे इमाम, हंसवर मोहम्मद आमिर सिद्दीकी –

नायब सेक्रेटरी, ज़िलासभी वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि जमीयत उलमा हिंद हमेशा से समाज के कमज़ोर और ज़रूरतमंद तबके की सेवाकरती आई है, और आगे भी इस तरह के इंसानी ख़िदमत के कार्य लगातार जारी रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में दुआ के साथ अमन, भाईचारे और देश की खुशहाली की कामना की गई।

Click to listen highlighted text!