रिपोर्ट News10plus एडिटर
अंबेडकरनगर ! टांडा 09 सितंबर 2025।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद टांडा की टीम ने आज प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग के खिलाफ सख्त अभियान चलाया।
उपजिलाधिकारी/प्रभारी अधिशाषी अधिकारी अरविंद त्रिपाठी के आदेश पर कर अधीक्षक शमशाद जुबेर के नेतृत्व में मोहल्ला नेहरू नगर, हयातगंज और मीरानपुर क्षेत्र में
छापेमारी की गई। इस दौरान 5.600 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक/कैरीबैग जब्त किए गए और दोषी दुकानदारों से ₹5000 का जुर्माना वसूला गया।
अभियान के दौरान नगर पालिका टीम ने नागरिकों व दुकानदारों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की दिशा में सहयोग करते हुए सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का पूरी तरह बहिष्कार करें तथा खरीद-फरोख्त से परहेज़ करें।
इस कार्यवाही में जलकल अभियंता/प्रभारी सफाई निरीक्षक आशीष कुमार चौहान, अनूप कुमार यादव, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद अहमद,
मोहम्मद इदरीश, मोहम्मद रब्बानी, मोहम्मद सुहेल, शकील अहमद, मंशाराम, महेंद्र कुमार सहित सफाई नायक व सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
👉 नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।



