टांडा अम्बेडकर नगर। जनपद के थाना अलीगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आसोपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा के सामने स्थित दरगाह पर हज़रत सैय्यद बौलिया शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स मुबारक पूरे अकीदत व एहतराम के साथ 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को मनाया जाएगा।

उर्स इंतज़ामिया कमेटी एवं दरगाह से जुड़े खादिमों ने तमाम जायरीन हज़रात से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा की बारगा़ह में हाज़िरी लगाएं, जियारत करें और फ़ैज़ व बरकत हासिल करें।
आयोजन को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं समाज के लोगो के सहयोग कि आवश्यक है। यह उर्स केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सद्भाव, इंसानियत और मोहब्बत का प्रतीक है, जहां हर मज़हब और हर तबके के लोग एक साथ दुआ में शामिल होते आ रहै हैं।

