अम्बेडकरनगर ! नई दिल्ली के प्रतिष्ठित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जनपद से संबंध रखने वाले यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता को “उत्तर प्रदेश रत्न” सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान समाज सेवा, शिक्षा, पर्यावरण, युवा जागरूकता और रचनात्मक कार्यों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।
प्रवीण गुप्ता को उनकी बहुआयामी सेवाओं और समाज के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में देशभर से चयनित प्रेरणादायकयुवाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में विभिन्न राज्यों के युवा प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विशिष्टजनों ने सहभागिता की।
प्रवीण गुप्ता को पहले भी राज्य स्तरीय विवेकानंद युवा पुरस्कार, रेड क्रॉस सेवा पदक, और पर्यावरण योद्धा सम्मान जैसे कई राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, पूर्व मंत्री एवं विधायक दद्दन यादव, पूर्व न्यायाधीश रविन्द्र सिंह,आयोजक नेशनल यूथ पावर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार
अंतराष्ट्रीय पर्वतारोही एवं ब्रांड एंबेसेडर फिट इंडिया
सम्मान समारोह की तस्वीरें और विस्तृत जानकारी के लिए आप हमारे साथ बने रहें।¹