रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद| अम्बेडकर नगर ! के लिए गौरव का क्षण तब आया, जब तक्षशिला अकादमी के कब-बुलबुल विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और जनपद का नाम रोशन किया।
भारत स्काउट एवं गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कब-बुलबुल उत्सव का आयोजन गदपुरी, हरियाणा में किया गया।
इस प्रतिष्ठित आयोजन में तक्षशिला अकादमी, अम्बेडकर नगर के कब मास्टर बादल विश्वकर्मा के कुशल नेतृत्व में विद्यालय के छह कब-बुलबुल विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
प्रतियोगिताओं में तक्षशिला के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए—
स्टेट प्रदर्शनी प्रतियोगिता – प्रथम स्थान, स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता – प्रथम स्थान, मॉडल मेकिंग एवं पेपर कटिंग प्रतियोगिता – द्वितीय स्थान, जंगल डांस प्रतियोगिता तृतीय स्थान, प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बलिया के ट्रेनिंग काउंसलर आकाश कुमार का विशेष योगदान उल्लेखनीय रहा।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार, प्रादेशिक सचिव आनंद सिंह रावत, प्रादेशिक संगठन आयुक्त (स्काउट) नौशाद अली
सिद्दीकी, प्रादेशिक संगठन आयुक्त (गाइड) रविंदर कौर शोखी, प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) अदनान हाशमी, प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सितारा त्यागी, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी,
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पटेल, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त (स्काउट) अयोध्या मंडल कमलेश द्विवेदी, जिला आयुक्त (स्काउट) राजेंद्र चौधरी, जिला आयुक्त (गाइड) नीलम वर्मा, तक्षशिला अकादमी के प्रधानाचार्य अभिषेक तिवारी, प्रधानाचार्या
वर्षा नागवानी, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) बलिराम राजभर, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) डॉ. प्रियंका तिवारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) रवि प्रकाश चौधरी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड)
सत्यवती देवी, जिला स्काउट मास्टर रविंद्र कुमार, ट्रेनिंग काउंसलर बादल विश्वकर्मा, श्रद्धा शर्मा, आरती यादव, कोनल गुप्ता, हर्षित गुप्ता सहित अन्य गणमान्यजनों ने
चयनित कब-बुलबुल, स्काउट-गाइड एवं रोवर विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सफलता न केवल तक्षशिला अकादमी, बल्कि सम्पूर्ण जनपद अम्बेडकर नगर के लिए गौरव का विषय है।




