Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

एक युवक पर जब रील बनाने का बुखार सवार हुआ तो युवक ने खुद को ही मुर्दा साबित कर,पुलिस बैरिकेटिंग से किया छेड़छाड़,सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

वायरल खबर – उत्तर प्रदेश : कासगंज इन दिनों सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता पाने का ट्रेंड तेज़ी से चलन चल रहा है सस्ती लोकप्रियता की ख्वाहिश में इस युवक ने तो सभी हदों को पार कर दिया।

कासगंज शहर के राज स्टोरेज चौराहे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पुलिस बैरियर से छेड़छाड़ किया जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ पुलिस ने युवक पर कार्रवाई करते हुये युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई ।

बतादे एक युवक ने अत्यधिक फॉलोअर्स पाने के चक्कर में मरने का ड्रामा करते हुए शहर के राज कोल्ड स्टोरेज चौराहे पर रील बनाया है। इस दौरान युवक सड़क पर चटाई बिछाकर कफन का कपड़ा ओढ़ कर लेट गया, यही नहीं युवक ने अपने नाक में रुई भी लगा लिया। सड़क पर चलने वाली गाड़ियों से बचने के लिए पुलिस के बैरियर से छेड़छाड़ करते हुए उसे अपने मन मुताबिक सड़क पर लगा लिया।

जिससे यातायात भी प्रभावित हो गया वीडियो शूट होने के बाद नाटक करने वाला युवक कफन को लपेटे हुए उठकर बैठ गया। जहां वीडियो की शूटिंग खत्म कर दी गई। वीडियो बनाने में उसके आसपास मौजूद उसके सहयोगियों ने पूरी मदद किया। वर्तमान समय इंस्टाग्राम पर रील पर पोस्टिंग लगाने के लोग हद से काफी आगे बढ जाते है हालांकि रील बनाने के चक्कर में अब तक कई लोग जेल की हवा भी खा चुके हैं, कई लोगों तो अपनी जिंदगी से भी हाथ धो बैठे हैं। रील बनाने का जुनून कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

रील के लिए खुद की मौत का ड्रामा तक कर लेते है लोग मामला उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले का बताया जा रहा है सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए एक युवक ने मरने का ढोंग रच लिया। जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करने के लिए रचा था ढोंग प्राप्त जानकारी मे पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है अब युवक रील के बुखार में खायेगा जेल की हवा।
Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

2 thoughts on “एक युवक पर जब रील बनाने का बुखार सवार हुआ तो युवक ने खुद को ही मुर्दा साबित कर,पुलिस बैरिकेटिंग से किया छेड़छाड़,सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो।

  1. fantastic points altogether, you just gained a new reader.
    What would you suggest about your publish that you simply made a few days in the past?
    Any sure?

  2. Hello every one, here every one is sharing such know-how, therefore it’s
    pleasant to read this weblog, and I used to pay a quick visit this web site everyday.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!