रिपोर्ट- News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद सैय्यद| अम्बेडकरनगर। जनपद के टांडा स्थित मदरसा मंजर-ए-हक में हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं विशेष प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम द्वारा सभी हाजियों को आवश्यक टीके लगाए गए तथा यात्रा के दौरान अपनाई जाने वाली जरूरी स्वास्थ्य सावधानियों के प्रति विस्तार से जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य के साथ हज की मुकम्मल तैयारी
शिविर में मुख्य प्रशिक्षक डॉ. मोहम्मद यूनुस ने हज पर जाने वाले यात्रियों को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि हज के दौरान रहन-सहन, साफ-सफाई, खान-पान, दवाइयों के नियमित उपयोग, थकान व भीड़ के बीच स्वयं को सुरक्षित रखने तथा समूह अनुशासन का पालन करना अत्यंत आवश्यक है।

प्रशिक्षण सत्र में हाजियों को हज की संपूर्ण प्रक्रिया, अरकाने हज, मीना एवं अराफात से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। साथ ही धार्मिक रस्मों, समूह प्रबंधन, खान-पान के नियम, भीषण गर्मी, अत्यधिक भीड़, भाषा की बाधा तथा अचानक उत्पन्न होने वाली आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के व्यावहारिक तरीकों पर विशेष जोर दिया गया।
डॉ. यूनुस ने यात्रियों को यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की तबीयत बिगड़ने पर तुरंत मेडिकल टीम या नजदीकी सहायता केंद्र से संपर्क करें और दवाओं की सूची हमेशा अपने पास रखें।
स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय भूमिका
टीकाकरण एवं मेडिकल सेवाओं में स्वास्थ्य विभाग से मोहम्मद इस्राइल, पी.एन. राव, डॉ. रिचा पटेल, डॉ. सरवत सबीह, डॉ. सईद अख्तर, राममणि वर्मा, साहब अली, कृष्णमोहन जायसवाल, गौरव द्विवेदी, चांदनी जिया, संगीता यादव, रेशमा सिद्दीका (सीएचओ), जगदीश (स्वीपर) एवं मिथुन (स्वीपर) सहित अनेक स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
शिविर में अर्बन हेल्थ पोस्ट कश्मिरिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्राहिमपुर कुसमा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा, मेडिकल केयर यूनिट टांडा, अर्बन हेल्थ पोस्ट मुबारकपुर, उपकेंद्र सुलेमपुर, एएनएम रामपुरकला सहित विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों के कर्मचारियों ने सक्रिय योगदान दिया।
✦ मदरसा प्रबंधन व समाजसेवियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में मदरसा प्रबंधक/कमेटी सदर हाजी अशफाक अहमद अंसारी, सेक्रेटरी शमीम अख्तर, नायब सदर हाजी अंसार अहमद अंसारी, नायब सेक्रेटरी हाजी इरशाद अहमद, खजांची क़ारी मक्की, हाजी इरफान, अयाज़ अहमद नन्हे,
हाजी जमाल अफ़ज़ल, मौलाना अज़हर, जमाल अहमद, अब्दुल अलीम, हाजी तनवीर, गुफरान, शकील अख्तर टाइगर, शकील अहमद, अली अहमद, मोहम्मद अहमद, कारी क़दीर अहमद सहित बड़ी संख्या में मदरसा पदाधिकारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
✦ सुरक्षित और सुचारु हज यात्रा का संदेश
आयोजकों ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सभी हज यात्रियों को स्वस्थ, जागरूक और अनुशासित बनाकर उन्हें सुरक्षित व सुचारु हज यात्रा के लिए तैयार करना है। अंत में सभी यात्रियों के लिए दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।



