Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

मिशन शक्ति अभियान के तहत एन्टीरोमियों टीम ने चौपाल पाठशाला” लगाकर नारी सुरक्षा नारी स्वाबलंबन नारी सम्मान में विषेश अभियान चला कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट -एडिटर-मोहम्मद राशिद-सैय्यद            अम्बेडकरनगर : पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ के नेतृत्व में व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय (पश्चिमी) व अपर पुलिस अधीक्षक श्याम देव (पूर्वी) के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ चरण के तहत जनपद अम्बेडकरनगर में आज दिनांक- 22- 09- 2024 को –
 जनपद के थानों पर पुलिस की पाठशाला/चौपाल लगाकर महिलाओं तथा बालिकाओं व छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वाबलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में जनपद की एन्टीरोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के बस अड्डा सार्वजनिक स्थानों प्रमुख चौराहों कस्बों प्रमुख बाजारों मन्दिर शापिंग मॉल चाय स्टाल पान की दुकान, बीट क्षेत्र ग्राम पंचायत वार्ड मोहल्लों –

स्कूल कालेज आदि के आस-पास गश्त चेकिंग करते हुए महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक कर उनकी सुरक्षा के सम्बंध में वार्ता करना, सार्वजनिक

स्थानो पर घूम रहे शोहदो को चेतावानी देना, महिलाओ से संबंधित अपराध व अपराध से संबंधित सजा के बारे में जागरुक करना, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहो व साइबर क्राइम के विषय में व महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न

हेल्पलाइन नंबरों 1090 – वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076 –मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय मे पुलिस की पाठशाला चौपाल लगाकर जागरूक किया गया ।

मिशन-शक्ति-अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों द्वारा पुलिस की पाठशाला चौपाल लगाकर जागरूकता के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों की एन्टी रोमियो टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर वर्तमान में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के सम्बन्ध में

जागरुक करते हुए बताया गया कि किसी अन्जान व्यक्ति से अपना ओटीपी शेयर न करें। यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो वह तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराये। सोशल मीडिया सेल अंबेडकरनगर।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!