रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद -सैय्यद| अम्बेडकरनगर। अल्ट्राटेक सीमेंट टांडा यूनिट द्वारा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर (मेडिकल कैंप) का सफल आयोजन किया गया। कंपनी की इस पहल से सैकड़ों ग्रामीणों को
घर के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। यह कार्यक्रम कंपनी की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत ग्रामीण समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
मेडिकल कैंप में लगभग 200 ग्रामीणों ने भाग लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में मरीजों को फ्री हेल्थ चेकअप, आवश्यक दवाओं का वितरण, प्रारंभिक जांच, स्वास्थ्य परामर्श और रोगों की रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
शिविर में मौजूद विशेषज्ञ डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने ग्रामीणों की जांच कर उन्हें उचित उपचार और जरूरी सलाह दी। इस टीम में डॉ. एस.के. वर्मा
(एमबीबीएस, एमडी, डीएम – कार्डियोलॉजी), डॉ. विवेक वर्मा (ओरल एंड डेंटल सर्जन), डॉ. राजेश जायसवाल (एमबीबीएस, एमएस – ऑर्थोपेडिक्स), डॉ. अपर्णा पटेल (होम्योपैथी) सहित विकास पटेल, शैलेंद्र साहू और अंकित वर्मा शामिल रहे।
इस अवसर पर यूनिट हेड नागेश उपाध्याय ने कहा कि कंपनी अपने आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों के विकास और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और लोगों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे मेडिकल कैंप आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।
वहीं ग्राम प्रधान आजाद कुमार, राजमन वर्मा, अभिषेक मिश्रा सहित ग्रामीणों ने अल्ट्राटेक सीमेंट के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों का कहना था कि इस शिविर के माध्यम से विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को घर के पास ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकीं, जिससे उन्हें काफी राहत मिली।
कार्यक्रम के अंत में एचआर हेड करुणा करण तिवारी ने सभी डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों, ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।
साथ ही शिविर के सफल आयोजन में योगदान देने वाले अवधेश राय, मनोज शाह, सुदीप पांडे, कृष्णा सिंह और राणा प्रताप सिंह की विशेष रूप से सराहना की।




