रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद| अम्बेडकरनगर । टांडा होली का पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद टांडा नगर में अब भारतीय नववर्ष विक्रमी संवत 2083 के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।
नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति, टांडा के पदाधिकारी और सदस्य इस आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने में जुट गए हैं।
इसी क्रम में चौक स्थित नटराज मंदिर प्रांगण में समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सरदार त्रिलोक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक का संचालन महामंत्री दिनेश नारायण सिंह ने किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने विचार-विमर्श कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।
महामंत्री दिनेश नारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विक्रमी संवत 2083, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (19 मार्च 2026) को सायं 5:30 बजे से
हनुमानगढ़ी मंदिर के समीप पुण्य सलिला मां सरयू जी का पूजन, दुग्ध अभिषेक और 21,551 दीपों से भव्य महाआरती कर नव संवत्सर का स्वागत किया जाएगा।
महाआरती का आयोजन पंडित राकेश मिश्रा, अनिरुद्ध अग्रवाल, राजेश कुमार साहू, अरुण अग्रवाल, बजरंगी लाल सोनी, आकाश शाह, काशीनाथ मिश्र और जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा।
इसके बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन जन्मोत्सव (राम नवमी) के अवसर पर 27 मार्च 2026 को सायं 6 बजे टांडा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
समिति के अध्यक्ष आनंद कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष सरदार त्रिलोक सिंह, महामंत्री दिनेश नारायण सिंह, दीपक केडिया, संतोष कुमार अग्रवाल,
कृष्ण कुमार सोनी और अरुण कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में यह शोभायात्रा श्री रामलीला रंगमंच चौक से बाजे-गाजे और जयकारों के साथ प्रारंभ होगी।
शोभायात्रा श्री गुररुद्वारा सिंह सभा छज्जापुर, श्री झारखंड महादेव मंदिर झारखंडी, नवदुर्गा मंदिर फत्तू पट्टी, आदर्श जनता इंटर कॉलेज चौराहा और रोडवेज होते हुए नागेश्वर नाथ मंदिर चौक पहुंचेगी।
यहां पूजन-अर्चन के बाद यात्रा भारतीय स्टेट बैंक तिराहा मीरानपुरा, उदासीन आश्रम, सब्जी मंडी, कपड़ा मंडी, श्री पिंडी महादेव मंदिर और मठिया माता मंदिर के सामने से होते हुए परंपरागत मार्ग से पुलिस बूथ चौक पहुंचेगी।
चौक स्थित पुलिस बूथ के समीप बजरंगी लाल सोनी, आकाश शाह, काशीनाथ मिश्र, राजेश कुमार साहू, सलिल अग्रवाल, गोविंद सिंह
और दिनेश कश्यप के नेतृत्व में विशाल हवन-पूजन और महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात प्रसाद वितरण के साथ समारोह का समापन होगा।
बैठक में पंडित राकेश कुमार मिश्र, अनिरुद्ध कुमार अग्रवाल, राजेश कुमार साहू, जयप्रकाश यादव, गोविंद सिंह, अखिल कपूर, सुनील सोनी, गोलू अग्रहरि, आदित्य सहित
समिति के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। अंत में महामंत्री दिनेश नारायण सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सौंपे गए दायित्वों को सक्रियता से निभाने का आह्वान किया।




