Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक द्वारा साप्ताहिक परेड की ली गई सलामी” शस्त्र अभ्यास कराया गया-

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

विभिन्न रजिस्टरों अभिलेखों सहित क्वार्टर गार्ड शस्त्रगार” मेस” बैरक” निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश –

रिपोर्ट -एडिटर-मोहम्मद राशिद राशिद 

अम्बेडकरनगर : पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार को परेड की सलामी ली गई तत्पश्चात परेड, शस्त्रागार, डायल 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण तथा क्वार्टर गॉर्ड, व पुलिस लाइन का मुआयना करते हुये संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

आज दिनांक 20.09.2024 को शुक्रवार की परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर परेड की सलामी ली गई सलामी ग्रहण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस बल को दौड़ कराई गई साथ ही टोली वार परेड ड्रिल का निरीक्षण करते हुए

आरक्षियों को परेड ड्रिल के संबंध में जानकारी देते हुए शस्त्र अभ्यास कराया गया एवं विपरीत परिस्थितियों से निपटने हेतु शस्त्र अभ्यास कराते हुए शस्त्रों को खोलना व जोड़ने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, तत्पश्चात यूपी 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर

 संबंधित को पीआरवी के मानक के अनुसार हेड लाइट, हूटर, इंडिकेटर फर्स्ट एड किट आदि समस्त आवश्यक उपकरणों को अपने पास रखने व उनके सुव्यवस्थित रखरखाव व साफ सफाई हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात क्वार्टर गॉर्ड, शस्त्रगार, मेस, बैरक का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

साप्ताहिक परेड के उपरान्त महोदय द्वारा पुलिस लाइन आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यतन रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक लाइन मौजूद रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!