रिपोर्ट News10plus| अम्बेडकरनगर|टांडा|03 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह 03 अप्रैल को दोपहर लगभग 02 बजे टांडा तहसील सभागार में आयोजित किया गया।

जिनमें से संदीप मांझी, गौतम उपाध्याय और रिदम खन्ना को विधिवत शपथ दिलाई गई। जबकि अन्य दो नामित सभासद संजीव जायसवाल के पिता के नाम तथा अंशु बग्गा के स्वयं के नाम में त्रुटि पाए जाने के कारण उन्हें शपथ नहीं दिलाई जा सकी।
प्रशासनिक स्तर पर नामों में संशोधन के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।उपजिलाधिकारी डॉ. शशिशेखर ने तीनों नामित सभासदों को अलग-अलग ईश्वर के नाम पर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के दौरान तहसील सभागार में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मंच पर भाजपा नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल, शंकर गुप्ता, घिसियावन मौर्य, रमेश गुप्ता, प्रभारी अधिशाषी अधिकारी नीरज कुमार गौतम,
दीपक केडिया सहित नगर पालिका परिषद टांडा के अधिकारीगण, सभासद एवं नगर क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।बताते चलें कि जनपद की सभी नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में शासन द्वारा सभासदों को नामित किया गया है।
वहीं टांडा नगर क्षेत्र में नामित सभासदों के चयन को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज़ हैं। साथ ही नगर क्षेत्र में यह भी चर्चा है?.. कि भाजपा के लिए लंबे समय से कार्य कर रहे कुछ भाजपा समर्पित एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को
नामित सभासदों की सूची में स्थान नहीं मिलने से असंतोष है?…हालांकि इस संबंध में पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी ही अंतिम निर्णय और चयन प्रक्रिया को बेहतर तरीके से स्पष्ट कर सकते हैं, लेकिन फिलहाल उक्त प्रकरण को लेकर नगर क्षेत्र में चर्चाएं सुनने को मिल रही है?…
हालांकि यह कोई बड़ी बात नहीं राजनीति में हमेशा उतार चढ़ाव देखने को मिला है जो उम्मीद लगाए बैठा होता है, उसे कुछ नहीं मिलता और जिसकी कल्पना नहीं की जाती है उसे सब कुछ मिल जाता है इस भाग दौड़ वाले जीवन में बहुत कुछ देखने मिलता है।




