अम्बेडकरनगर ! टांडा तहसील प्रशासन की राजस्व टीम व्यापार कर वसूली के लिये पहुंची नगर पालिका टाण्डा बतादे व्यापार कर लगभग चार लाख के आसपास का बकाया है। जिसकी वसूली के लिये कुर्की का आदेश जारी कर दिया गया है।
हालांकि नगर पालिका परिषद टाण्डा अधिशाषी अधिकारी डॉक्टर आशीष कुमार सिंह ने कुछ घंटों में जमा करने के लिये समय लिया है। वही उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में अधिशाषी अधिकारी डॉक्टर आशीष कुमार सिंह व नगर पालिका राजस्व टीम से वार्ता की गई जिस पर बताया गया।
यदि टाण्डा तहसील की राजस्व टीम चार लाख रूपए के आसपास के बकाए को वसूल करने के लिये कुर्की का आदेश जारी कर सकती हैं, तो नगर पालिका परिषद टाण्डा का जलकर गृहकर तहसील की बिल्डिंग आवास आदि का करोड़ रूपये का बकाया क्यो नही वसूल सकती है।
उन्होंने कहा नगर पालिका परिषद टाण्डा की राजस्व वसूली टीम भी वसूली के लिये जाएगी। साथ ही साथ आरसी भी जारी की जाएगी। वही टाण्डा तहसील राजस्व वसूली टीम से वार्ता करने पर उन्होंने कहा नगर पालिका प्रशासन ने कुछ घंटों में चेक जारी करने के लिये कहा है।
नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी ने कहा नगर पालिका परिषद टाण्डा का तो बहुत अधिक बकाया नहीं है, जो लगभग चार लाख के आसपास ही होगा जिसको जमा करने का कार्य जारी हो चुका है,
और कुछ घंटों में जमा करवा दिया जाएगा। लेकिन टांडा तहसील आवास बिल्डिंगों आदि का मिलाकर करोड़ रूपए के आसपास बकाया है। जिसके लिए नगर पालिका परिषद टाण्डा प्रशासन की तरफ से भी आरसी जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है,
और शीघ्र ही नगर पालिका परिषद टाण्डा के राजस्व के बकाये को वसूल करने के लिये नगर पालिका टाण्डा की राजस्व टीम जाएगी और आरसी भी जारी की जाएगी।
इसी को कहते है नैहले पर दहला अगर तहसील टीम नगर पालिका में बकाया व्यापार कर वसूल कर सकती है,तो नगर पालिका भी टाण्डा तहसील की बिल्डिंगों का बकाया जलकर गृहकर वसूलने की तैयारियों में जुट गई है,
बहरहाल चाहे वो नगर पालिका की टीम हो या तहसील की राजस्व टीम को अपना बकाया कर वसूलने का अधिकार है। हालांकि यह कार्रवाई राजस्व वसूली टीम की ओर से व्यापार कर की वसूली को बढ़ावा मिलेगा और राजस्व में वृद्धि होगी।
इस पहल के बाद नगर पालिका परिषद टाण्डा के राजस्व में काफी बड़े पैमाने पर वृद्धि हो सकती है, इस पर पुरानी कहावत सटीक बैठती है की नैहले पर दहला बहरहाल अब देखना यह है कि दोनों में से किसके राजस्व मे अधिक वृद्धि हो सकती है।
I’m really impressed together with your writing abilities as well as with the structure on your weblog. Is this a paid topic or did you customize it yourself? Anyway keep up the nice high quality writing, it is rare to see a nice blog like this one today!