Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

मेधावी छात्रों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर किया गया सम्मानित
रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अंबेडकरनगर ! 17 सितम्बर 2025। श्री विश्वकर्मा मंदिर चैरिटेबल सोसायटी परिसर में

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर“श्री विश्वकर्मा प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस समारोह का नेतृत्व ट्रस्ट अध्यक्ष श्री रामप्यारे विश्वकर्मा ने किया।
समारोह में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अकादमिक स्तर पर क्वालीफाई करने वाले प्रतिभावान छात्रों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें समाज और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।

विश्वकर्मा जयंती के इस अवसर पर आयोजन समिति ने इसे समाज की नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त माध्यम बताया।
प्रतिभा समारोह में अंश विश्वकर्मा पुत्र कुलदीप विश्वकर्मा, शुभम विश्वकर्मा पुत्र कुलदीप विश्वकर्मा, बादल विश्वकर्मा पुत्र राजवंत विश्वकर्मा, को अंग वस्त्र प्रशस्तिपत्र और शील्ड भेजकर सम्मानित किया गया।

प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य रूप से शामिल रहे विश्वकर्मा मंदिर चैरिटेबुल सोसायटी अध्यक्ष रामप्यारे विश्वकर्मा, सोसायटी के पदाधिकारी डॉक्टर विद्याराम, प्रधानाध्यापक निरप्रसाद, ब्रिजमोहन,

हजारीलाल,देव नारायण विश्वकर्मा, जय नारायण विश्वकर्मा, कामता प्रसाद विश्वकर्मा,  ओमकार विश्वकर्मा, नंदलाल विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, कौशल विश्वकर्मा, देवी प्रसाद विश्वकर्मा, राम तीरथ विश्वकर्मा, बड़ेबाबू राम विलास विश्वकर्मा, शामिल रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!