Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर !10 अगस्त 2025 — पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर केशव कुमार के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध पर

प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजेसुल्तानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमा संख्या 170/2025, धारा 137(2)/87/64(1) BNS व 5/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त

अनिल कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार निवासी ग्राम शेरवां, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 22 वर्ष को कम्हरिया सरयूनगर अंडरपास से शनिवार रात करीब 11 बजे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक शिवम सिंह हेड कांस्टेबल प्रफुल्ल सिंह कांस्टेबल अनुराग यादव

पंजीकृत अभियोग का विवरण:
मुकदमा संख्या 170/2025, धारा 137(2)/87/64(1) BNS व 5/6 पाक्सो एक्ट, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अम्बेडकरनगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!