Welcome to News10plus.com   Click to listen highlighted text! Welcome to News10plus.com

बंदरों के हमले से घायल मोर को पंख उड़ान संस्था ने दी नई जिंदगी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकर नगर : जिले की तहसील टांडा में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर को कुछ बंदरों ने घायल कर दिया था। बतादे राष्ट्रीय पक्षी मोर डर और सहम कर भागता हुआ।

कस्बा जुमा मस्जिद के निकट अराफात कामिल उर्फ शोबी के निवास स्थान पर उनके बहरी ब्रामदे में डरा सहमा दर्द से कराह रहा था जिसकी सूचना अराफात कामिल उर्फ शोबी ने सामाजिक संस्था पंख उड़ान एक उम्मीद के अध्यक्ष अंशू सिंह बग्गा

और संस्था के उपाध्यक्ष काशिफ अहमद अंसारी को दिया जिसकी सूचना पाकर तत्काल संस्था पंख उड़ान एक उम्मीद के अध्यक्ष अंशू सिंह बग्गा और उपाध्यक्ष काशिफ अहमद अंसारी अपनी टीम के साथ रेस्क्यू के लिये पहुंचे और इस

बीच वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई लेकिन मौके पर सामाजिक संस्था पंख उड़ान एक उम्मीद के अध्यक्ष अंशु सिंह बग्गा और काशिफ अहमद अंसारी की टीम ने बुरी तरह से घायल राष्ट्रीय पंक्षी मोर को

फॉरेस्ट रेंजर टांडा के बताए गए स्थान पर पहुंचाया, जहां उसे पौधशाला नर्सरी के पांडेय जी को सौंप दिया गया। बतादे इस राष्ट्रीय पक्षी की सर्व प्रथम अराफात कामिल उर्फ शोबी ने मदद् किया जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंची

News10plus.com टीम के एडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद की सलाह पर अराफात कामिल उर्फ शोबी ने सामाजिक संस्था पंख उड़ान एक उम्मीद के अध्यक्ष अंशू सिंह बग्गा और संस्था के उपाध्यक्ष काशिफ अहमद अंसारी को फोन किया।

जिसके बाद उन्होंने वन विभाग के अधिकारी को फोन किया। बतादे इससे पूर्व भी एक बार टाण्डा चौक घंटाघर के पास भी इसी तरह से राष्ट्रीय पक्षी मोर को बंदरों ने घायल कर दिया था। जिसका भी संस्था पंख उड़ान एक उम्मीद के अध्यक्ष अंशू बग्गा ने रेस्क्यू किया था।

और घायल पंक्षी की मरहम पट्टी के बाद वन विभाग अधिकारी के हवाले किया गया था। ठीक उसी तरह आज शुक्रवार 10 जनवरी को 2025 को किया गया। जहां पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। सामाजिक संस्था पंख उड़ान एक उम्मीद के उपाध्यक्ष

काशिफ अहमद अंसारी, शादाब अहमद, अराफात कामिल उर्फ शोबी, डॉक्टर राजन, ऋषभ सावंत और शफात अली, सभी का घायल पंक्षी को बचाने में सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!