नगर पालिका परिषद टांडा की अध्यक्षा श्रीमती शबाना नाज़ ने नगर क्षेत्र में साफ-सफाई, पानी और प्रकाश व्यवस्था को सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिया।
रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद – अम्बेडकरनगर ! बहुप्रतीक्षित नगर पालिका परिषद टांडा की अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ ने नगर पालिका के वाहनों के रखरखाव का निरीक्षण किया। जिसके साथ मोहर्रम और आगामी पर्व कांवरियां के मद्देनजर टांडा नगरक्षेत्र के जुड़वां कस्बा मुबारकपुर की गलियों मार्गों,
तथा नाली और नालों की साफ-सफाई, और पानी की निकासी का निरीक्षण किया साथ ही प्रकाश, पानी आदि आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और जो भी कमियां पाई गई उसे तत्काल प्रभाव से दूर करने का सम्बंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
अध्यक्षा शबाना नाज़ ने संबंधित विभाग के लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि मोहर्रम और आगामी पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो और बरसात के पानी से जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो सके
जिसके लिए उन्होंने गहनता से जांच किया और समस्यायों को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने चल रहे मोहर्रम पर्व को लेकर राजा का मैदान सहित आसपास के क्षेत्रो का निरीक्षण किया
और साफ-सफाई तथा मार्ग में गढ्ढों को तत्काल प्रभाव से भरने का दिशानिर्देश दिया और राजा के मैदान चौराहा का भी निरीक्षण किया इस बीच नगर पालिका परिषद टांडा की अध्यक्षा श्रीमती शबाना नाज़ ने मुबारकपुर का किया निरीक्षण साथ ही
श्रीमती शबाना नाज़ ने राजा मोहम्मद रज़ा कोठी में पहुंचकर परिवार जनो से मुलाकात कर मोहर्रम पर्व पर साफ सफाई व्यवस्था के सम्बन्ध जानकारी लिया और मोहर्रम पर्व पर होने वाली समस्याओ के सम्बन्ध में पूछा और
उन्होंने विभाग के सम्बंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। जिसके उपरांत नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। और साफ-सफाई, पानी और प्रकाश व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण का उद्देश्य
निरीक्षण का उद्देश्य मोहर्रम और आगामी पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो और नगर क्षेत्र में साफ-सफाई, पानी और प्रकाश व्यवस्था बनी रहे। निरीक्षण के बीच चेयरमैन ने नगरवासियों संवाद भी स्थापित किया।
और समस्यायों को सुनते हुए शीघ्र निस्तारण करने के लिये आश्वस्त किया। उक्त अवसर के बीच नगर पालिका अध्यक्ष सहित नगर पालिका के जलकल जेई, पाठक, सैय्यद आलीशान आब्दी, सभासद अमिचंद, सभासद अशरफ लालबाल उपस्थित रहें।





References:
Spielautomaten online spielen beste casino affiliate programme
References:
Alea casino http://adhe.com.br/companies/payid-pokies-2026-tested-payid-casinos-in-australia
WOW just what I was looking for. Came here by searching for xanax
online