Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

ईद मिलन सम्मेलन में विधायक राममूर्ति वर्मा का हुआ भव्य स्वागत!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद| अम्बेडकरनगर ! 28 मार्च 2026 मदरसा अनवारूल उलूम भूलेपुर में जमीयत उलमा अंबेडकरनगर की ओर से आयोजित ईद मिलन सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में

टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद आमिर सिद्दीकी ने विधायक राममूर्ति वर्मा को शाल पहनाकर सम्मानित किया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जंगबहादुर यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान जमीयत उलमा अंबेडकरनगर के अध्यक्ष मौलाना एहतेशामुलहक,जनरल सेक्रेटरी मौलाना फसीहुज्जमा, जिला उपाध्यक्ष हाजी शमसुद्दीन, जिला उपाध्यक्ष मुफ्ती अफजाल, हंसवर सदर मौलाना रेहान हलीमी, रघुनाथ यादव,

मास्टर अशफाक, मौलाना इम्तियाज, बाबा श्रावण कुमार तथा समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मुशीर आलम अंसारी सहित कई सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।ईद मिलन सम्मेलन में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित वक्ताओं ने ईद के पर्व को आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें सभी ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हुए सामाजिक एकता को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!