Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

मिशन शक्ति अभियान फेज-5: महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष अभियान!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

अम्बेडकरनगर ! उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति अभियान फेज-5” के अन्तर्गत जनपद अम्बेडकरनगर में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण

एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत, जनपदीय पुलिस द्वारा ग्राम, कस्बा, मौहल्ला, शिक्षण संस्थानों आदि पर भ्रमण और चौपाल लगाकर छात्राओं,

बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों, वूमेन पावर लाइन-1090, यूपी-112 और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

अभियान के मुख्य बिंदु:
महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण: महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।

विभिन्न हेल्पलाइन नंबर: वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, सी०एम० हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस

सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181 और साईबर क्राईम हेल्प लाईन 1930 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी दी गई।

सरकारी योजनाएं: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

जागरूकता कार्यक्रम:
महिला पुलिस कर्मियों द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर पंपलेट बांटकर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाया गया।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

One thought on “मिशन शक्ति अभियान फेज-5: महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष अभियान!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!