Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

डीएम के आदेशों की उड़ाई गई धज्जियां, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने खोली पोल!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

अम्बेडकर नगर ! सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इस विद्यालय की खुली पोल जहां आपको बता दें जिले की टांडा तहसील अंतर्गत आदर्श जनता इंटर कॉलेज परिसर में संचालित 

👇 सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखें

“बाल शिक्षा निकेतन” (प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक) का विद्यालय, जिला प्रशासन द्वारा घोषित अवकाश के बावजूद खुले आम संचालित किया जा रहा है।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा बढ़ती ठंड, शीतलहर और मौसम विभाग के अलर्ट को दृष्टिगत रखते हुए 5 जनवरी को आदेश जारी कर 6 जनवरी से 10 जनवरी तक

प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया था। साथ ही आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए थे।

इसके बावजूद, संबंधित विद्यालय द्वारा प्रशासनिक आदेशों की खुलेआम अनदेखी की गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा

सकता है कि अवकाश के दौरान भी विद्यालय का संचालन किया जा रहा है, जो जिला प्रशासन के आदेशों का सीधा उल्लंघन है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी कई बार अवकाश घोषित होने के बावजूद विद्यालय खोले जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से विद्यालय प्रबंधन के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।

सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि कड़कड़ाती ठंड और शीतलहर के बीच नन्हे बच्चों को स्कूल बुलाया जा रहा है, जो उनकी सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ है। अब सवाल यह उठता है कि  क्या जिला प्रशासन इस बार सख्त कार्रवाई करेगा? या फिर आदेशों की अवहेलना यूं ही जारी रहेगी?

नोट – सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की News10plus पुष्टि नही करता यह पोस्ट जनहित में प्रकाशित कि गई जिसकी सम्बंधित अधिकारियों द्वारा जांच की जा सके 

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

2 thoughts on “डीएम के आदेशों की उड़ाई गई धज्जियां, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने खोली पोल!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!